{"_id":"60490ff48ebc3e8d320f4159","slug":"mahashivaratri-festival-today-bijnor-news-mrt5293411106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा जिला
विज्ञापन
हरिद्वार से बिजनौर कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों पर फूलों की वर्षा करते श्रद्धालु।
- फोटो : BIJNOR
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा जिला
बिजनौर/अफजलगढ़। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों पर पूरा जिला गूंज रहा है। कांवड़िये कांवड़ लेकर अपने गंतव्यों को जा रहे हैं। जिले के हजारों कांवड़ियों ने कांवड़ लाकर संकल्प पूरा कर दिया है। कांवड़ियों के लिए सेवा हर गांव, शहर के गली मोहल्लों में शिविर लगाए गए हैं। शिविरों में कांवड़ियों के खान-पान और आराम की पूरी व्यवस्था रही। बिजनौर में झालू मार्ग स्थित झारखंडी शिव मंदिर पर बुधवार रात से ही जलाभिषेक शुरू हो गया।
मंगलवार को जिले के अधिकतर कांवड़िये गंगाजल लेने हरिद्वार चले गए थे। बुधवार को भी काफी कांवड़िये हरिद्वार गए। कांवड़ियों ने हरिद्वार में कांवड़ सजाई और मंगलवार आधी रात से संकल्प भरकर जिले के लिए चल दिए। कांवड़ियों के जत्थे दोपहर तक जिले की सीमा में दाखिल हो गए। कांवड़ियों के बड़े-बड़े जत्थे अपने गंतव्यों की ओर रवाना होते रहे। पैरों में घुंघरू बांधकर आ रहे कांवड़िये हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते रहे। गांवों में कांवड़ियों के रुकने के लिए शिविर लगाए गए। कांवड़ियों के लिए शिविरों में फल, दूध, पकौड़ी आदि की व्यवस्था रही। रास्तों में भी कांवड़ियों को आराम देने के लिए आसपास के गांवों के युवा शिवभक्त तैयार रहे और उन्होंने कांवड़ पकड़ी। कांवड़ियों को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
ये हैं प्रमुख सिद्घपीठ
जिले में नजीबाबाद में मोटा महादेव, झालू मार्ग पर कुभड़ा महादेव, खारी में झारखंडी शिव मंदिर, झालू में मनोकामना शिव मंदिर, महामृत्युंजय शिव मंदिर, छतरीवाला कुआं स्थित शिव मंदिर, बिजनौर में काली मंदिर स्थित शिव मंदिर, लाखन के घेर स्थित शिव मंदिर, गीता नगरी के शिव मंदिर, बालाजी के शिव मंदिर, लंगोटिया महाराज शिव मंदिर, पंचमुखी शिव मंदिर, शीतला माता शिव मंदिर आदि सिद्ध पीठ हैं। झारखंडी शिव मंदिर में बुधवार रात से जलाभिषेक शुरू हो गया।