महर्षि दयानंद के जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा
नजीबाबाद। महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्मोत्सव पर आर्य समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
आर्य समाज आदर्शनगर की ओर से संतोष बाला आर्य, डॉ. प्रियंवदा वेद भारती, डॉ. ओमपाल सिंह, ओमप्रकाश, महावीर सिंह, नौबहार सिंह, हरप्रसाद शास्त्री, नानक चंद आर्य, जयपाल सिंह आर्य, धर्मप्रकाश, सुभाष आर्य, विकास आर्य के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू हुई। गुरुकुल आर्ष विद्यापीठ की छात्राओं ने महर्षि दयानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर गीत और उद्घोष प्रस्तुत किए। एमडीआईसी स्कूल ढाकीसाधो, हिमालयन पब्लिक इंटर कालेज, गुरुकुल आर्ष विद्यापीठ सहित अनेक स्कूलों के विद्यार्थियों ने शोभायात्रा में भाग लिया। डॉ. प्रियंवदा वेद भारती ने स्वभाषा, स्वधर्म, प्रथम आंदोलन और आर्य समाज के प्रचार में महर्षि दयानंद सरस्वती के योगदान को अविस्मरणीय बताया। शोभायात्रा रवा राजपूत धर्मशाला पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में विकास आर्य, प्रशांत आर्य, पवन आर्य, कल्पना आर्य, राजपाल सिंह, उपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।