फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maharashtra's Vikramaditya won Bijnor Open title

Bijnor News: महाराष्ट्र के विक्रमादित्य ने जीता बिजनौर ओपन का खिताब

Sun, 03 Dec 2023 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra's Vikramaditya won Bijnor Open title
- विवेक कॉलेज में चल रही ओपन अंतरराष्ट्रीय फीडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश के स्पर्श यादव द्वितीय और गोपाल कृष्ण महेश्वरी तृतीय स्थान पर रहे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विवेक कॉलेज में चल रही विश्व स्तर शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। महाराष्ट्र के विक्रमादित्य ने बिजनौर ओपन का खिताब जीता। उत्तर प्रदेश के स्पर्श यादव द्वितीय और गोपाल कृष्ण महेश्वरी तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता निदेशक निकलेश जैन ने बताया कि रेंटिंग 1500 कैटेगिरी में रवीश चौधरी प्रथम, आदित्य सक्सेना द्वितीय, अनंत पंवार तृतीय स्थान पर रहे। अंडर रेटेड कैटेगिरी में हर्षित सिंह ने प्रथम, शिवांश आनंद ने द्वितीय, औजर राठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट उत्तर प्रदेश कैटेगिरी में आयुष सक्सेना प्रथम, उज्ज्वल चौहान द्वितीय, मनीष पाल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बेस्ट फीमेल कैटेगिरी में तमिलनाडू की सनंदा ने प्रथम, दिल्ली की अनाया गुप्ता ने द्वितीय, उत्तर प्रदेश की वैष्णवी यादव ने तृतीय स्थान पाया। बेस्ट अंडर -15 कैटेगिरी में शिवांश शर्मा ने प्रथम, शुवान देव ने द्वितीय, व्योम बंसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट अंडर-10 उम्र में दिल्ली के तनव सहानी प्रथम, उत्कृष्ट सिंह द्वितीय, ऋषभ मंडल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कोलंबिया से आई अंतरराष्ट्रीय मास्टर एंजिला फ्रेंको ने एक साथ 10 खिलाड़ियों से शतरंज खेला। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डीएम अंकित अग्रवाल, चीफ आरबिटर संदेश नागर नाईक, सचिव दुष्यंत कुमार, कॉलेज अध्यक्ष अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, प्रशासनिक निदेशक डाॅ. ओपी गुप्ता, अनिल कुमार शर्मा, डॉ. हितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed