{"_id":"5fa448e88ebc3ea372521e82","slug":"maharashtra-government-effigy-burnt-bijnor-news-mrt50970535","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका
बिजनौर/स्योहारा। वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नारेबाजी करते हुए महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका। उन्हें रिहा कराने की मांग की गई।
अभाविप के कार्यकर्ता वर्धमान कॉलेज पर एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए शास्त्री चौक पहुंचे और महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका। वरिष्ठ नेता मोहित राजपूत ने कहा कि अर्नब गोस्वामी ने पालघर में साधुओं की हत्या और बॉलीवुड में नशे के गोरखधंधे को उजागर किया। एक देशभक्त पत्रकार को गिरफ्तार करना महाराष्ट्र सरकार की मानसिकता को दर्शाता है। इस दौरान जिला संयोजक शशिकांत बालियान, आर्य वर्मा, सुधांशु चाहल, केशव राजपूत, अंश नरवार, देव कोठियाल, आकाश मेहरा आदि मौजूद रहे। वहीं हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी मैदान चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज को दबाना चाहती है। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव मलिक, अमित शर्मा, अंतरिक्ष कौशिक, रानू ठाकुर, हिमांशु भारद्वाज आदि मौजूद रहे। वहीं स्योहारा में रामलीला ग्राउंड में भी अभाविप ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पीयूष रस्तोगी, जिला सोशल मीडिया संयोजक तुषार मोहन शर्मा, तहसील संयोजक एसएफडी टिकेंद्र पाल सिंह, निश्चय रस्तोगी, नगर उपाध्यक्ष शानू, वैभव चौहान, दीपक रस्तोगी, शुभम कौशिक, अनमोल ठाकुर आदि मौजूद रहे।