फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   mahapanchayat of farmers in collectorate today

किसानों की आज कलक्ट्रेट में महापंचायत

Sat, 13 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
mahapanchayat of farmers in collectorate today
किसानों की आज कलक्ट्रेट में महापंचायत
विज्ञापन

बिजनौर। विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों की शनिवार यानी आज कलक्ट्रेट में महापंचायत होगी। महापंचायत की सफलता के लिए भाकियू पदाधिकारियों ने रणनीति बनाई। साथ ही किसानों से जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया।

भाकियू के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हल्दौर, नहटौर, चंदक, मंडावर, नांगलसोती क्षेत्र के गांवों में नुक्कड़ सभा की। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आंदोलन में आने वाले सभी ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय ध्वज व संगठन का झंडा लगाकर आएंगे। मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि कलक्ट्रेट में आयोजित होने वाली महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहुंचेंगे और वहां राष्ट्रगान भी होगा। जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने कहा कि जिलेभर के किसान जो कोतवाली रोड से आएंगे, वह बिजनौर मिल के केन यार्ड में, नजीबाबाद रोड से आने वाले किसान रेलवे स्टेशन के पास एकत्र होंगे। फिर सभी किसान प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़, जिला संरक्षक महेंद्र प्रधान, चौधरी सुरपाल सिंह, जितेंद्र पहलवान, युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह, सतपाल चौधरी, मनप्रीत संधू, जयसिंह, देवेश चौधरी, अमरदीप सिंह, सुधांशु चौधरी, विकास चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed