फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mahapanchayat announced on 16 October

16 अक्तूबर को महापंचायत का एलान

Sat, 19 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat announced on 16 October
16 अक्तूबर को महापंचायत का एलान
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू लोकशक्ति की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि अध्यादेशों को किसान विरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की गई। किसानों की मांग पूरी न होने पर 16 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर महापंचायत करने का एलान किया गया।

गन्ना समिति परिसर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि तीन कृषि अध्यादेश लागू किए हैं जो किसान विरोधी है। इन अध्यादेश के लागू होने के बाद किसान अपनी जमीन पर ही मजदूर बनकर रह जाएगा। भाकियू लोकशक्ति संगठन इन किसान विरोधी तीन कृषि अध्यादेशों का विरोध करता है। कहा कि किसान को फसलों का उचित मूल्य नहीं दिलाया जा रहा है और किसान को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की तैयारी की जा रही है। गन्ना समिति पहुंची अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संगीता सिंह को ज्ञापन दिया गया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में तीनों कृषि अध्यादेशों को वापस लेने, बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित दिलाने, आगामी पेराई सत्र में गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, आदि मांग की गई। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव पद्म सिंह, रामकुमार सिंह, अंबरीष चौधरी, सतवीर सिंह, विजय पहलवान, शीशपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, सरदार जरनैल सिंह, दलजीत सिंह, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed