फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mahabharata carpet maa kali temple of chandpur

आस्था का केंद्र है प्राचीन काली मंदिर

Wed, 14 Apr 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Mahabharata carpet maa kali temple of chandpur
चांदपुर का महाभारत कालीन मां काली देवी में मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : BIJNOR
आस्था का केंद्र है चांदपुर का प्राचीन काली मंदिर
विज्ञापन

चांदपुर। नगर स्थित महाभारत कालीन मां काली का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। चैत्र मास के नवरात्रों में दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर में आकर पूजा अर्चना करते हैं और परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। नवविवाहित जोडे़ मंदिर पर आकर नारियल चढ़ाते हैं तथा अपने गृहस्थ जीवन की सफलता की कामना करते हैं।

मंदिर कमेटी अध्यक्ष कीर्ति प्रकाश बताते हैं कि प्राचीन काल में पांडव इस मंदिर में आकर मां काली की पूजा अर्चना करते थे। मंदिर परिसर में मां काली की छतरी के रूप में वट वृक्ष का विशाल तना व लटकी हुई दाड़ियां मंदिर की प्राचीनता को प्रकट करती हैं। मंदिर से करीब दो किमी दूर स्थित गांव सैंद्वार में कभी द्रोणाचार्य का आश्रम था। आचार्य यहां कौरव-पांडव को धनुर्विद्या की शिक्षा देते थे। मंदिर परिसर में मां काली के ठीक सामने मां दुर्गा का मठ है। मंदिर परिसर में मां संतोषी का विशाल मंदिर, शिव परिवार मंदिर, संकट मोचन श्री हनुमान जी की करीब 70 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा व मंदिर, शनिदेव का मंदिर स्थित है। मंदिर कमेटी के वरिष्ट उपाध्यक्ष कृष्ण अवतार अग्रवाल, कमेटी सचिव जगत सिंह शर्मा ने बताया कि मंगलवार को लोगों ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिर में माता का पूजन किया और सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed