फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Made demolish the foundations of the old brick building

पुरानी ईंट से बनी भवन की नींव ध्वस्त कराई

Sat, 14 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 14 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
 अफजलगढ़ में एसडीएम ने नागरिकों की शिकायत पर पालिका के नवनिर्माणाधीन भवन में लग रही पुरानी ईंटों को उखड़वा दिया। हिदायत दी कि यदि भवन में पुरानी ईंट लगाई गई तो ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। आरोप है कि ठेकेदार पालिका की मिलीभगत से पुरानी ईंट लगा रहा था। 
विज्ञापन

नागरिकों ने एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह से की शिकायत में बताया कि पालिका एक करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से नवनिर्माणाधीन भवन बनवा रही है। इसका टेंडर शरीफ कंस्ट्रक्शन को हुआ है। आरोप है कि कंस्ट्रक्शन ठेकेदार ने पालिका की मिलीभगत से निर्माणाधीन भवन की नींव में करीब मीटर ऊंचाई तक पुरानी ईट लगा  दी। जब इसका पता नागरिकों को लगा तो उन्होंने मामले की शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन भवन की नींव को उखड़वा दिया। ठेकेदार को हिदायत दी कि यदि भवन में पुरानी ईंट लगाई गई तो रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई होगी। एसडीएम ने ठेकेदार को मानकों के अनुरूप भवन के निर्माण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed