{"_id":"6165db478ebc3e2eed12ae79","slug":"made-aware-for-plastic-elimination-and-cleaning-nazibabad-news-mrt560412189","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक उन्मूलन और सफाई के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक उन्मूलन और सफाई के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक उन्मूलन और सफाई के लिए किया जागरूक
नजीबाबाद। साहू जैन कालेज की एनएसएस की छात्राओं ने प्लास्टिक उन्मूलन और स्वच्छ भारत मिशन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कालेज के प्राचार्य डा. एके मित्तल, एनएसएस के डा. दीपक त्रिपाठी, डा.नीलम बालियान के नेतृत्व में एनएसएस की छात्राओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक रोकने और सफाई के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। स्वयंसेवी छात्राओं ने प्लास्टिक और कूड़ा, करकट हटाकर समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
प्राचार्य डा. एके मित्तल, डा. बलराम सिंह, डा. नीलम बालियान, डा. दीपक त्रिपाठी ने स्वच्छ भारत मिशन और प्लास्टिक उन्मूलन अभियान को समय की आवश्यकता बताते हुए अभियान के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। एनएसएस की ओर से सलोनी, आरुषी, हिमानी, शहजादी, अनु, शालू, आफरीन, शिवानी, हिमांशी, नाजिस सहित अनेक छात्राओं ने भाग लिया। संवाद