{"_id":"65ca728024378e47370a6844","slug":"machines-of-two-ultrasound-centers-sealed-due-to-lack-of-doctors-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-119051-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चिकित्सक नहीं मिलने पर दो अल्ट्रासाउंड सेंटर की मशीन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चिकित्सक नहीं मिलने पर दो अल्ट्रासाउंड सेंटर की मशीन सील
Tue, 13 Feb 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बिना चिकित्सक चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को टीम ने एसडीएम चांदपुर मनोज कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों की मशीन सील कर दी। मौके पर पंजीकृत चिकित्सक नहीं मिला। बल्कि स्टाफ ही मरीजों का अल्ट्रासाउंड कर रहा था।
एसीएमओ डॉ. देवीदास ने बताया कि सोमवार को नूरपुर क्षेत्र के गांव हंसुपुरा में संचालित धन्वतंरी नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड सेंटर की मशीन सील की गई। इस दौरान मौके पर न तो चिकित्सक मिला और न ही रिकॉर्ड सही नहीं पाया गया। इसके अलावा राजा का ताजपुर के एएचएम हॉस्पिटल में भी अल्ट्रसाउंड मशीन सील की गई। डॉ. देवीदास ने बताया कि इन सेंटरों में रिकॉर्ड नहीं मिला। गर्भवती महिलाओं की ओपीडी की रजिस्टर, डिस्प्ले बोर्ड भी मानक के अनुरूप नहीं था। जिसके बाद अल्ट्रासाउंड मशीन सील की गई है। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. केके राहुल, विजय कुमार, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।