फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maa Bhagwati's procession came out with pomp

धूमधाम के साथ निकली मां भगवती की शोभायात्रा

Tue, 04 Oct 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Maa Bhagwati's procession came out with pomp
धामपुर में मां भगवती की शोभायात्रा में शामिल के राधा कृष्ण स्वरूप। - फोटो : DHAMPUR
धूमधाम के साथ निकली मां भगवती की शोभायात्रा
विज्ञापन

धामपुर। श्री गौरी शंकर मंदिर कमेटी धामपुर की ओर से मंगलवार को मां भगवती का 53 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। शाम को कमेटी की ओर से मां भगवती की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में कई स्थानों पर स्वागत हुआ।
यात्रा का शुभारंभ विधायक अशोक राणा, पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, शुचि शर्मा, रवि चौधरी, डॉ. एनपी सिंह, योगेश रस्तोगी, राघव शरण गोयल आदि ने नारियल फोड़ कर किया। खारी कुआं स्थित मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के परंपरागत मार्गों से होकर नकिली। शोभायात्रा में भगवान का गणेश रथ, राधा कृष्ण नौका विहार, मां वैष्णो देवी, अर्जुन रथ, खाटू श्याम रथ, गरुड़ पर सवार विष्णु भगवान, माता रानी का भव्य दरबार, शिव बरात, राधा कृष्ण की झांकी, मां काली, भगवान विष्णु, रावण-अंगद संवाद आदि की झांकी शामिल रहीं।
विज्ञापन

युवकों ने ढोल की थाप पर अखाड़े के करतब दिखाए। यात्रा में युवक सबसे आगे धर्म ध्वजा लिए चल रहे थे। कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय जैन, अमित रस्तोगी, संजय शर्मा, बिल्लू, प्रकाशवीर शास्त्री, राजेंद्र कौशिक, सुशील माहेश्वरी, राजकुमार, आशुतोष वर्मा, शिवांश शर्मा, ईश्वर चंद शर्मा, अनिल अग्रवाल कटका, संयम जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed