{"_id":"6367fffa63c0fd7a941825ef","slug":"lunar-eclipse-tomorrow-will-affect-aries-bijnor-news-mrt612518347","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्र ग्रहण कल, मेष राशि पर पड़ेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्र ग्रहण कल, मेष राशि पर पड़ेगा असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्र ग्रहण कल, मेष राशि पर पड़ेगा असर
बिजनौर। आठ नवंबर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा है, इस दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है। इस बार मंगलवार को चंद्रग्रहण भी होगा। चंद्रग्रहण भरणी नक्षत्र में हो रहा है। इस नक्षत्र एवं मेष राशि वालों को इस ग्रहण का फल अशुभ एवं कष्टकारी रहेगा।
विद्वानों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन महादेव ने त्रिपुरासुर राक्षस का संहार किया था। इसलिए इस पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन गंगा स्नान, दीपदान, हवन का विशेष महत्व है। पूर्णिमा तिथि सात नवंबर को शाम 4:17 मिनट से आठ नवंबर को 4:32 मिनट तक है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवतागण भी आकर गंगा में स्नान करते हैं। चंद्रग्रहण आठ नवंबर को 2:39 मिनट से शुरू होकर शाम 5:12 मिनट तक रहेगा। इस बार चंद्रग्रहण समाप्त होने के समय ही दिखाई देगा।
सिविल लाइन स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद् पंडित ललित शर्मा ने बताया कि अगर गंगा में स्नान करना संभव न हो तो घर पर ही स्वच्छ पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए। इस बार चंद्रग्रहण का असर मेष राशि पर पड़ने से शरीर को कष्ट और धन हानि की संभावना है।