फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lumpy skin disease spread in animals

पशुओं में फैला लंपी स्किन रोग

Fri, 19 Aug 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lumpy skin disease spread in animals
नांगलसोती के गांव महमसापुर में पशुपालकों को रोग की जानकारी देते पशु चिकित्सक। - फोटो : NAZIBABAD
पशुओं में फैला लंपी स्किन रोग
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। क्षेत्र के कई गांवों में पशु लंपी स्किन रोग की चपेट में आ गए हैं। पशुओं में लंपी स्किन रोग फैलने से पशुपालक चिंतित हैं। नांगलसोती समेत महमसापुर, हरचंदपुर, लालपुरमान, मायापुरी, सौफतपुर आदि गांवों में पशुओं में लंपी स्किन रोग फैला हुआ है। इस बीमारी का असर विशेषकर गाय, भैंसों पर अधिक हो रहा है।
ग्रामीण विनीत कुमार, श्याम सुंदर मलिक, अरुण कुमार, देवेंद्र सिंह का कहना है कि पशुओं में इस रोग का फैलना पशुपालकों के चिंता का विषय बना है। उन्होंने पशुपालन विभाग से रोग की रोकथाम करने और पशुपालकों को इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। नांगलसोती पशु चिकित्सा केंद्र के प्रभारी डॉ. अंकित चौधरी ने गांव महमसापुर के पशु शिविर में पशुपालकों को लंपी स्किन रोग की जानकारी दी। डॉ. अंकित कुमार ने बताया कि यह रोग विषाणु जनित संक्रामक रोग है। जो मच्छरों, मक्खियों, चिचड़ी आदि कीटों से फैलता है। इसके अलावा दूषित पानी, लार एवं चारे के माध्यम से भी पशु इस रोग से संक्रमित हो सकते हैं। पशुओं को तेज बुखार होने, त्वचा पर गांठें होने और चारा खाने में परेशानी होने पर पशु चिकित्सक से उनका उपचार कराने की पशुपालकों को सलाह दी।
विज्ञापन

लंपी स्किन रोग से बचाव के उपाए
पशु चिकित्सक डॉ. अंकित कुमार ने पशुओं को 24 घंटे खुले में न बांधने, मच्छरों के प्रकोप से बचाने, पशुशाला में सफाई रखने, पशुशाला में कीटनाशक का छिड़काव करने, बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग बांधने की सलाह दी। उन्होंने पशुपालकों से पशु चिकित्सक की सलाह पर ही पशुओं को कीटनाशक के टीके लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed