फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lord Parshuram birth anniversary celebrated

Bijnor News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया

Sat, 22 Apr 2023 06:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 22 Apr 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram birth anniversary celebrated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना/हल्दौर। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर के कई स्थानों पर फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
शनिवार की दोपहर ब्राह्मण सभा नगीना के तत्वाधान में परशुराम जयंती के अवसर पर नगर के मुख्य मार्ग पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा खोखर नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर हिंदू इंटर कॉलेज पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में अध्यक्ष डॉक्टर संदीप शर्मा, पूर्व अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा, पूर्व सभासद गोपाल शर्मा, पवन शास्त्री, पंडित आरसी शर्मा, पंडित धर्मानंद त्रिपाठी, अजीत सोती, राजीव सोती, एडवोकेट जय किशन शर्मा, एडवोकेट सौरभ कौशिक, डॉ. मनोज शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजकुमार शर्मा, दर्शन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।




हल्दौर में अक्षय तृतीया पर ब्राह्मण जागृति फाउंडेशन की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। शनिवार को पंडित विनीत वशिष्ठ के निवास पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित संतोष भारद्वाज एवं पंडित रतीश शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में विपिन कुमार शर्मा, शशांक कौशिक, नवीन कुमार शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, विकास गौड़, अंशुल शर्मा, विनय शर्मा, अतुल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, गौरव भारद्वाज, हिमांशु कौशिक आदि ने भगवान परशुराम के चरणों में पुष्प अर्पित कर प्रार्थना की। अंत में सभी ब्राह्मण बंधु एकत्रित होकर कुष्ठ आश्रम हल्दौर पहुंचे और प्रसाद के रूप में केलों का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed