फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Looting terrorizing the family

परिवार को आतंकित कर लूटपाट

Mon, 08 Mar 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Looting terrorizing the family
परिवार को आतंकित कर लूटपाट
विज्ञापन

नहटौर। गांव तुराबनगर में शनिवार रात चार बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को आतंकित करते हुए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली। गांव में वारदात होने से ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव तुराबनगर नगर निवासी आसिफ के घर में रविवार रात करीब चार बदमाश घुस आए। परिजनों के मुताबिक आसिफ के पिता की गर्दन पर एक बदमाश ने छुरी रखते हुए परिवार की महिलाओं को आतंकित करना शुरू कर दिया। इसके बाद बदमाश कमरों में दाखिल हुए और अलमारी में रखे सोने के एक जोड़ी कानों के बुंदे, मंगलसूत्र, दो अंगूठी के अलावा चांदी की दो अंगूठी, गले का हार व कुछ नगदी लूट ली। शोर मचाने पर बदमाशों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। रविवार सुबह पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने घटना को चोरी में दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed