फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Looting from farmer families in Manoharwali and Harpur now

Bijnor News: अब मनोहरवाली और हरपुर में किसान परिवारों से लूटपाट

Sun, 19 Jan 2025 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Looting from farmer families in Manoharwali and Harpur now
अफजलगढ़ के गांव मनोहरवाली में लूट के बाद जांच करती टीम संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़। मीट कारोबारी के परिवार को बंधकर बनाने के तीन दिन बाद ही बदमाशों ने अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में फिर से लूट कर डाली। अब मनोहरवाली में चार बदमाशों ने तमंचे के बल किसान परिवार के घर लूटपाट की। करीब चार तौला वजनी सोने के आभूषण और दस हजार रुपये लूट ले गए। यहां से दो किलोमीटर की दूर स्थित गांव हरपुर में भी बदमाशों ने महिला और उसके बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की।
शुक्रवार की रात तीन बजे गांव फतेहपुर जमाल उर्फ मनोहरवाली निवासी अनीस पुत्र अकबर के घर में चार बदमाश दीवार फांदकर घुस गए। उन्होंने बरामदे में सो रहे अनीस को जगाया और तमंचा तान दिया। इसके बाद बेटी सानिया को गन प्वाइंट पर लेकर 10 हजार की नकदी और करीब ढाई लाख रुपये के आभूषण लूट लिए।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश करीब दो किमी दूर स्थित दूसरे गांव हरपुर में ओमप्रकाश सिंह के घर में पहुंच गए। बरामदे में सो रही उसकी पत्नी सरोज को जगाते हुए पीने के लिए पानी मांगा। इस समय ओमप्रकाश घर पर नहीं था। बदमाशों ने कमरे में सो रहे उसके बेटे आकाश को भी गन प्वाइंट पर लेकर कमरे में ले गए और चाबी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाबी नहीं देने पर आकाश के साथ मारपीट की। अलमारी और संदूक के ताले तोड़कर करीब तीन हजार, चार तौला के सोने चांदी के जेवर लूटकर ले गए। पीड़ितों के अनुसार बदमाशों ने मुंह पर कपड़े बांध रखे थे। एक बदमाश के हाथ में रॉड, दूसरे बदमाश ने चाकू और अन्य के हाथों में तमंचे थे।

इन दोनों वारदातों को भी बुधवार की रात मानियावाला में मीट कारोबारी के परिवार में की गई लूटपाट की तरह ही अंजाम दिया गया। उधर, एएसपी देहात राम अर्ज और सीओ अंजनी चतुर्वेदी ने मौका मुआयना किया। दोनों अलग अलग केस दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed