फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lonivi uprooted road under construction after protest by farmers

Bijnor News: नजीबाबाद - किसानों के विरोध के बाद लोनिवि ने उखाड़ी निर्माणाधीन सड़क

Thu, 06 Apr 2023 10:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 06 Apr 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Lonivi uprooted road under construction after protest by farmers
नांगल-भागूवाला नहर पटरी पर निर्माणधीन मार्ग का मलबा डंपर में डालती जेसीबी।
- किसानों ने नांगल-भागूवाला नहर पटरी मार्ग को मानक के अनुरूप नहीं बनाने का लगाया था आरोप
विज्ञापन


फोटो-06एनजेडबी03ए और 03बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/नजीबाबाद। किसानों के विरोध के बाद लोनिवि ने नांगल-भागूवाला नहर पटरी पर निर्माणाधीन मार्ग को उखड़वा दिया। ठेकेदार को अब मार्ग को मानकों के अनुरूप निर्माण सामग्री लगाकर बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

लोक निर्माण विभाग की ओर से सात किलोमीटर लंबे नांगल-भागूवाला नहर पटरी मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को क्षेत्र के किसानों ने मार्ग निर्माण में मानकों के अनुरूप निर्माण सामग्री नहीं लगाने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। किसानों का कहना था कि नांगल-भागूवाला नहर पटरी मार्ग से सराय आलम, रायपुर खास, श्यामीवाला, काशीरामपुर, भागूवाला आदि गावों के लोगों की आवाजाही होती है। मार्ग निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाई जा रही, जिससे सड़क बनने के बाद ही उखड़ रही है।
विज्ञापन


लोनिवि के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को निर्माणाधीन सड़क को जेसीबी से उखाड़ने और सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप कराने का आश्वासन दिया था। बृहस्पतिवार को जेई रवि की देखरेख में नवनिर्मित सड़क को उखाड़ा गया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह कहना है कि नांगल-भागूवाला नहर पटरी मार्ग के निर्माण में ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरती गई थी। किसानों की शिकायत पर 200 मीटर बनी सड़क को उखड़वा दिया गया है। ठेकेदार को मानकों के अनुरूप सड़क बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed