{"_id":"5835e6f64f1c1bc05513bcee","slug":"long-queues-at-banks-in-the-system-crashing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों पर लंबी कतार से व्यवस्था धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों पर लंबी कतार से व्यवस्था धड़ाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर में नोटबंदी के 15 वें दिन भी क्षेत्र के बैंकों पर भारी भीड़ रही। बैंकों पर लंबी होती कतार से व्यवस्था धड़ाम हो गई है। बैंकों में कम कैश होने के कारण जरूरतमंदों को पर्याप्त राशि नहीं मिलने से ग्राहकों में रोष व्याप्त है। जरूरतमंदों ने एक बैंक में कम राशि मिलने के कारण बैंक का शटर गिरा दिया तथा हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर कतार बनवाई।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर की रात से एक हजार व पांच सौ के नोटबंदी की घोषणा की थी। इसके बाद से ही बैंकों में पुराने नोट बदलने, जमा करने व निकालने के लिए बैंकों के बाहर जरूरतमंदों की लंबी कतार चली आ रही है। नोटबंदी के 15वें दिन बुधवार को भी बैंकों के बाहर की लाइन कम नहीं हुई। रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक बैंक पर कम राशि दिए जाने पर लोगों ने हंगामा किया। बैँक का शटर तक नीचे गिरा दिया था।
बैंक द्वारा राशि बढ़ा दिए जाने तथा पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने लोगों को लाइन से लगाकर व्यवस्था बनाई। बैँकों को पर्याप्त नई करेंसी नहीं मिलने से लोगों की समस्याएं और भी विकट हो गई है। दो हजार के नोट के छुट्टे नहीं मिलने से बाजार में काम नहीं चल रहा है।