फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lokesh Kumar Aggarwal, Provincial General Secretary of Uttar Pradesh Industry Trade Board

‘विदेशी कंपनियों ने चौपट कर दिया कारोबार’

Thu, 05 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lokesh Kumar Aggarwal, Provincial General Secretary of Uttar Pradesh Industry Trade Board
‘विदेशी कंपनियों ने चौपट कर दिया कारोबार’
विज्ञापन

बिजनौर। व्यापार मंडल को मजबूत करने के उद्देश्य से दो दिवसीय दौरे पर बिजनौर पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री लोकेश कुमार अग्रवाल ने केंद्र सरकार को व्यापारी विरोधी बताया। उन्होंने विदेशी कंपनियों को देश में आने से रोकने तथा व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बाहरी कंपनियों को देश में लाकर तथा व्यापारी विरोधी कानून बनाकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। विदेशों की मल्टी नेशनल कंपनियों को सरकार की ओर से अनेक सहूलियतें दी जा रही हैं। लेकिन देश के व्यापारी पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। बाहरी कंपनियों के आने से देश के व्यापारी का कारोबार चौपट हो रहा है। प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नए बाजारों के व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सामने दर्जनों समस्याएं हैं। ऑन लाइन शोपिंग, मल्टी नेशनल कंपनी, शॉपिंग मॉल, सरकार के काले कानून, सरकारी अधिकारी और रंगदारी मांगने वाले बदमाश आदि से लड़ने के लिए संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया 15 मार्च को आगरा में संगठन की प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में आगामी आंदोलनों की रूप रेखा तैयार की जाएगी। व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने के लिए प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन चलाने की तैयारी पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

व्यापारी एकता पर बल
कोतवाली देहात। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारी एकता पर जोर दिया गया। इस अवसर पर व्यापारियों से निर्भीक होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
मंडल की दयानंद इंटर कालेज कोतवाली में बुधवार को हुई बैठक में प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों को ईमानदारी से व्यापार करने में कोई कठिनाई सामने नहीं आएगी। व्यापारी के उत्पीड़न की लड़ाई को एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि नमूना भरे जाते समय डिब्बे को अपने सामने सफाई कर भरवाएं और नमूने भरने वाले अधिकारी से अपने नमूने में गए सामान के वजन का मार्केट रेट का पैसा वसूल कर लें। सैंपल में गया समान अधिकारी को फ्री में न दें। प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी बांट माप के लिए कस्बा व गांव में कैंप लगवा कर सरकारी रेट पर कांटे पर मोहर लगाएं। जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल ने व्यापारी एकता पर जोर दिया। व्यापार मंडल के कोतवाली नगर अध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह के अध्यक्षता व युवा के जिला महामंत्री जावेद के संचालन में हुई बैठक को जिला महामंत्री मुनीष त्यागी, बिजनौर नगर अध्यक्ष सचिन राजपूत, भूरे ठेकेदार, विनोद त्यागी, शहजाद, मुकेश त्यागी, बाबू कुरैशी, आजम जैदी, सत्य काम बिश्नोई ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed