फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lokendra Chauhan became District President of Kshatriya Rajput Sabha

लोकेंद्र चौहान बने क्षत्रिय राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष

Sun, 29 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lokendra Chauhan became District President of Kshatriya Rajput Sabha
लोकेंद्र चौहान बने क्षत्रिय राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

नजीबाबाद। क्षत्रिय राजपूत सभा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। गांव महावतपुर निवासी लोकेंद्र चौहान को सर्वसम्मति से संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया। नगर के संगम बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह, इं. एसके सिंह, क्षत्रिय महासभा उत्तराखंड के डॉ. हितेंद्र सिंह, सत्य राजपूत, लोकेंद्र चौहान ने महाराणा प्रताप के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

गांव महावतपुर बिल्लौच निवासी लोकेंद्र चौहान को जिलाध्यक्ष, तिलक राज को जिला महामंत्री, डॉ. महेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष, मोहन सिंह को कोषाध्यक्ष, मनजीत गहलोत और सुधीर कुमार को मंत्री, कुलबीर सिंह को ऑडिटर, राजेंद्र चौहान को मीडिया प्रभारी चुना गया। हिरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार और राजेश सिंह को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। नत्थू सिंह को किसान प्रकोष्ठ, गौरव चौहान को युवा प्रकोष्ठ, डॉ. नरेंद्र सिंह को चिकित्सा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में पूर्व पदाधिकारियों ने नए पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह और संचालन ब्लॉक अध्यक्ष ठा. पुखराज सिंह ने किया। कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एचएस चौहान, डॉ. अशोक गहलोत, राजवीर चौहान, विपिन चौहान, सुशील, राजपाल चौहान, इंद्रपाल सिंह, विपिन, राज सिंह, विजेंद्र सिंह एड. डॉ. अशोक कुमार, अरुण राणा, धर्मवीर सिंह, स्वर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed