{"_id":"5fff3ecd8ebc3e32e557c6cc","slug":"lohri-and-makar-sankranti-festival-celebrated-with-great-pomp-bijnor-news-mrt520391553","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व
विज्ञापन

बिजनौर। बीआईटी में साहित्य क्लब की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती, लोहड़ी और मकर संक्रांति के संयुक्त कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने जमकर पतंगबाजी की और खिचड़ी, मूंगफली, रेवड़ी का वितरण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पंजाबी नृत्य कर त्यौहार की खुशी मनाई।
बुधवार को बीआईटी संस्थान में लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व को संयुक्त रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक विराज त्यागी, सह निदेशक पुुष्पनील वर्मा, डा शिवानी चौहान, लेखा अधिकारी दुष्यंत चौधरी, असिस्टेंट रजिस्ट्रार आदित्य शर्मा, डा कावेंद्र कुमार ने पतंग उड़ाकर किया। डा. विराज त्यागी ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व का महत्व छात्रों को बताया। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें आपस में मिलजुल कर रहना सिखाते हैं और हमें मिलकर समस्त त्यौहारों को मनाना चाहिए। इन सबसे समरसता आती है और एकता बनती हैं।
इस दौरान खो-खो, शतरंज, कैरम, म्यूजिकल चेयर खेल का आयोजन किया। इसी के साथ कैंप फायर में मूंगफली, रेवड़ी के साथ जमकर लुत्फ उठाया और पंजाबी गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर क्लब संयोजक कावेंद्र कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर दीपशिखा, आरती नेगी, मयंक शर्मा, रफा परवीन, अतीक्षा शर्मा, सुरजन चौधरी आदि मौजूद रहे।