फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Locks kept hanging in mosques, prayers offered in homes

मस्जिदों में लटके रहे ताले, घरों में अदा हुई नमाज

Fri, 12 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Locks kept hanging in mosques, prayers offered in homes
बिजनौर में बंद पड़ी जामा मजिस्द। - फोटो : BIJNOR
मस्जिदों में लटके रहे ताले, घरों में अदा हुई नमाज
विज्ञापन

बिजनौर/नींदड़ू। धर्म स्थलों के खुलने के बाद भी जनता लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर रही है। मंदिरों को कुछ ही देर के लिए खोला जा रहा है। शुक्रवार को मस्जिद भी बंद रहीं। मुस्लिमों ने घरों पर ही नमाज अदा की।
आठ जून से धर्म स्थलों को खोलने की अनुमति दी गई है। मंदिरों को अगले दिन ही सैनिटाइज करा दिया गया था। मंदिर खुलने का कुछ ही देर का समय निर्धारित किया गया है। लेकिन मंदिरों में श्रद्धालु नहीं के बराबर जा रहे हैं। मंदिरों में भीड़ नहीं जुट रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा होनी थी। प्रशासन पहले ही उलमाओं से मिलकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की अपील कर रहा था। मस्जिदों में केवल पांच लोगों के ही नमाज अदा कराने को कहा था। शुक्रवार को उलमाओं ने प्रशासन की इस अपील का पूरा समर्थन किया। शहर में मस्जिदों पर ताले पड़े रहे। अगर कहीं इक्का दुक्का मस्जिद खुली भी तो उसमें केवल मस्जिद से जुड़े जिम्मेदार लोगों ने ही नमाज अदा की। मस्जिदों से अजान हुई। मुस्लिमों ने घरों पर ही नमाज अदा की। एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि धार्मिक स्थलों से जुड़े लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

नींदडू़ में भी शुक्रवार को जुमे की नमाज घरों में अदा की गई। इमाम समेत पांच नमाजी पूरे होने पर मस्जिदों में ताले लगाए गए तथा सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए नमाज पढ़ी गई। जामा मसजिद के इमाम मुफ्ती मुजम्मिल हुसैन कासमी, मसजिद जीनतुल इस्लाम के इमाम मुफ्ती मोहम्मद अशरफ मजाहिरी, सुनहरी मसजिद के इमाम मुफ्ती सदाकत हुसैन, मुफ्ती मोहम्मद कासिम, मसजिद पीर फतेह अलीशाह के इमाम कारी मुबीन अहमद तथा कारी महफूजुर्रहमान आदि का कहना है कि केंद्र एवं प्रांतीय सरकारों द्वारा जनहित में लागू नियमों का कठोरता से पालन किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने नींदडू़ खास, बाजीदपुर-बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, अंथाई शेख और बसेड़ा खुर्द आदि गांवों में शासन की गाइडलाइन से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed