फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lockdown was successful in Nagina, Sleepdu, Chandak, Noorpur, Afzalgarh

नगीना, नींदड़ू, चंदक, नूरपुर, अफजलगढ़ में सफल रहा लॉकडाउन

Sat, 11 Jul 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lockdown was successful in Nagina, Sleepdu, Chandak, Noorpur, Afzalgarh
अफजलगढ़ में लॉकडाउन के दौरान बंद पड़ा बाजार। - फोटो : BIJNOR
नगीना, नींदड़ू, चंदक, नूरपुर, अफजलगढ़ में सफल रहा लॉकडाउन
विज्ञापन

नगीना। प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार की रात्रि 10 बजे से प्रदेश भर में लगाए गए लॉकडाउन का शनिवार को पहले दिन बाजार में पूरा असर दिखाई दिया। सुबह सवेरे करीब 10 बजे तक लोगों का सड़कों पर आवागमन रोजाना की तरह दिखाई दिया लेकिन जब लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की पूरी टीम सड़कों पर उतरी तो सन्नाटा छा गया। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सी ओ अर्चना सिंह, तहसीलदार हामिद हुसैन व थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर भारी पुलिस बल के साथ सुबह 10 बजे से नगर में निकले। इस दौरान 150 लोगों का बिना मास्क लगाए व बेवजह सड़क पर घूमने पर चालान काटा गया। पुलिस प्रशासन की सख्ती के कारण शनिवार को नगीना का बाजार पूरी तरह बंद रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी चेकिंग अभियान के दौरान बिना अनुमति व बिना मास्क लगाए वाहनों से घूम रहे लोगों का चालान काटा। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी लोगों का 500-500 रुपये का चालान काटा गया।
नींदडू़। शनिवार को लॉकडाउन के पहले दिन दुकानें एवं अन्य प्रतिष्ठान बंद रहने से बाजार और राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही कम रही। आवश्यक सेवा के तहत मेडिकल स्टोर और परचून की दुकानें खुली थीं, लेकिन कहीं भी भीड़ नहीं देखी गई। जरूरत के तहत जो लोग घरों से बाहर निकले भी, वे जल्दी से कार्य निपटाकर घरों को लौट गए। धामपुर-गजरौला राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर जगह जगह पुलिस की मौजूदगी के चलते सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने दुपहिया वाहनों द्वारा आने जाने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की तथा वाहनों के कागजात चेक किए।
विज्ञापन

चंदक। लॉकडाउन में मेडिकल स्टोर के अलावा सभी दुकानें बंद रही । रोजमर्रा के सामान सब्जी, परचून की दुकानें बंद रही। चंदक पुलिस चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने दुपहिया वाहनों व सड़क पर घूमने वालों और बिना मास्क के घूमने वालों की जमकर खबर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरपुर। दो दिवसीय लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को मेडिकल स्टोरों और किराने की दुकान को छोड़कर बाजार पूरी तरह से बंद रहा। दो दिन पहले लॉकडाउन का पता लगने के कारण गांव देहात से भी लोग खरीदारी के लिए नहीं पहुंचे। पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल के मुताबिक 30 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। बिना वजह घूमने बालो को घरों में रहने की सख्त हिदायत दी गई। ग्रामीण इलाकों में भी दुकानें पूर्णत: बंद रहीं।

अफजलगढ़। शनिवार को सरकार द्वारा लॉकडाउन के पांचवें चरण में 55 घंटे का लॉकडाउन घोषित किए जाने के बाद बाजार बंद रहा। नगरपालिका की ओर से भी लॉकडाउन का पालन करने हेतु एनाउंस कराया गया था। अति आवश्यक सेवाओं में मेडिकल क्लिनिक व पेट्रोल पंप खुले रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत दी। आवाजाही रोकने के लिए पुलिस ने बाजार, बस स्टैंड सहित अनेक स्थानों पर सवेरे चेकिंग अभियान में 76 वाहनों का चालान काटा और करीब 41 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला ओर लोगों से घरों में रहने व मास्क का प्रयोग करने की हिदायत दी। इस मौके पर रविंद्र कुमार नैन सिपाही पंकज शर्मा, सतेंदर सिंह, राहुल आदि रहे।

स्योहारा में लॉकडाउन के दौरान सुनी पड़ी सड़क।

स्योहारा में लॉकडाउन के दौरान सुनी पड़ी सड़क।- फोटो : BIJNOR

चांदपुर में लॉकडाउन के चलते नेहरू चौक पर पसरा सन्नाटा।

चांदपुर में लॉकडाउन के चलते नेहरू चौक पर पसरा सन्नाटा।- फोटो : BIJNOR

नगीना में मुख्य बाजार में बंद पड़ा बाजार।

नगीना में मुख्य बाजार में बंद पड़ा बाजार।- फोटो : BIJNOR

नगीना में लॉकडाउन के दौरान चैकिंग करती पुलिस।

नगीना में लॉकडाउन के दौरान चैकिंग करती पुलिस।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed