{"_id":"5ea5bbf78ebc3e90602aac61","slug":"lockdown-was-more-effective-due-to-holiday-bijnor-news-mrt4793264196","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के चलते लॉकडाउन रहा अधिक प्रभावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के चलते लॉकडाउन रहा अधिक प्रभावी
विज्ञापन
छुट्टी के चलते लॉकडाउन रहा अधिक प्रभावी
बिजनौर/कालागढ़। लॉकडाउन में पुलिस और प्रशासन को पसीना बहाना पड़ रहा है। रविवार को लॉकडाउन का पालन कराने में काफी हद तक कामयाबी मिली।
करीब दस बजे बारिश शुरू हुई तो लोगों के अलावा कुछ दुकानदार भी दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार को वाहनों की चेकिंग नहीं हुई। शहर कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर कार्रवाई होगी।
कालागढ़ में ग्रीन जोन में होने के बाद भी कोई छूट नहीं मिली। 36 वें दिन लॉकडाउन के दौरान दुकानों सुबह सात से एक बजे तक ही खुली। थानाध्यक्ष रियाज अहमद ने बताया कि शाम तक कोई नया आदेश नहीं मिला। पुराना कालागढ़, मीरापुर दक्षिण व कोटद्वार मार्ग पर बैरियर सील रहे।
नहीं हो रहा लॉकडाउन का पालन
नगीना। क्षेत्र में लॉकडाउन का लोग पालन नहीं कर रहे हैं। सुबह मार्निंग वाक पर निकलने भी शुरू हो गए हैं। अनावश्यक सामानों की दुकानें भी खुलने लगी है। माहौल से नहीं लगता कि लॉकडाउन है। तहसीलदार हामिद हुसैन का कहना है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
‘कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जनता का मिल रहा सहयोग’
बिजनौर। जिले के नोडल अधिकारी व हाउसिंग कमिश्नर अजय चौहान ने कहा कि पिछले छह दिन से जिले में कोई नया केस नहीं आया है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जनता का सहयोग रहा है। प्रशासन सराहनीय काम कर रहा है।
विकास भवन में अजय चौहान ने कहा कि जरूरतमंदों को घर पर राशन या बना हुआ खाना भिजवाया जा रहा है। फल व सब्जी मंडी से भीड़ को कम किया। डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि प्रशासन को निजी चिकित्सक सहयोग कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी और ओपीडी चल रही है। जिले में कोरोना का नया संक्रमित कोई मरीज छह दिन से नहीं मिला है। इस दौरान एडीजी रामकुमार, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा.अनिल मिश्र, एसपी संजीव त्यागी, सीडीओ केपी सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एडीएम राजस्व अवधेश मिश्र, एसडीए बृजेश कुमार, सीएमओ डा.विजय यादव मौजूद रहे।