फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lockdown is not being followed in banks

बैंकों में नहीं हो रहा लॉकडाउन का पालन

Mon, 13 Apr 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Lockdown is not being followed in banks
बैंकों में नहीं हो रहा लॉकडाउन का पालन
विज्ञापन

धामपुरहरेवली। प्रशासन की सख्ती के बाद भी बैंकों के बाहर लॉक डाउन का पालन नहीं हो रहा है। हरेवली में बैंक के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ रही। यहां न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा था और न ही किसी ने मास्क लगा रखा था। संक्रमण फैलने के डर से लोगों ने प्रशासन से लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन कराने की मांग की है।

लॉकडाउन के चलते जरूरतमंदों के जनधन खातों में केंद्र सरकार की ओर से पांच सौ रुपये भेजे जा रहे हैं। इन रुपयों को निकालने के लिए बैंकों के बाहर सवेरे से ही लंबी लाइन लगनी शुरू हो जाती है। हरेवली बैंक के बाहर आसपास के करीब एक दर्जन से ज्यादा गांवों के ग्राहक इस रकम को निकालने के लिए लाइन में लगे थे। पुलिस ने व्यवस्था को बनाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शाखा प्रबंधक रिशु राज का कहना है कि इस समय कैश की समस्या आ रही है। जिससे बड़ा पेमेंट करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धामपुर के अधिकांश बैँकों में भी ऐसा ही हाल रहा। मिल क्षेत्र की कॉलोनियों में लॉक डाउन का कोई असर नहीं है। अधिकांश लोगों ने दुकानों को खोलकर पहले की तरह से कारोबार करना शुरू कर दिया है। नगर के कृपाल सिंह, विजय जैन, गौरव कुमार ने डीएम से लॉक डाउन का शतप्रतिशत पालन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed