फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Location of the killer of spokesperson found in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में मिली प्रवक्ता के हत्यारोपी की लोकेशन

Tue, 16 Nov 2021 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Location of the killer of spokesperson found in Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश में मिली प्रवक्ता के हत्यारोपी की लोकेशन
विज्ञापन

बिजनौर। आरबीडी की प्रवक्ता के हत्याकांड में फरार चल रहे हत्यारोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहे हैं। अब प्रवक्ता के पति व मुख्य हत्यारोपी की लोकेशन मध्यप्रदेश में मिल रही है। जहां पुलिस की एक टीम ने डेरा डाल लिया है। उधर, बाकी आरोपियों को जिले के आसपास ही तलाश किया जा रहा है। इस हत्याकांड में शूटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
बिजनौर शहर की साकेत कॉलोनी में 28 अक्तूबर की सुबह पैदल ही कॉलेज जा रहीं प्रवक्ता डॉ. प्रिया शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो नवंबर को हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर राजू निवासी खदाना मझौला मुरादाबाद को मुठभेड़ में दबोच लिया गया था। शूटर से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ था कि प्रवक्ता के जीजा ब्रजेश कुमार को भी मारने की फिराक में आरोपी लगे हुए थे। जिससे प्रवक्ता हत्याकांड के पैरोकार को भी खत्म किया जा सके। हालांकि जीजा को मारने जा रहे शूटर को पुलिस ने दबोच लिया था।
विज्ञापन

मृतका के पति कमल शर्मा निवासी मुरादाबाद ने शूटरों पर ब्रजेश कुमार को भी मारने के लिए दबाव बनाया था। हत्या कराने के लिए साढ़े पांच लाख रुपये कमल शर्मा ने अपने ड्राइवर विक्रांत को दिए। विक्रांत ने एक लाख रुपये अपने पास रोक लिए थे। उसने हत्या करने की जिम्मेदारी लेने वाले देवेंद्र उर्फ छोटू को साढ़े चार लाख रुपये दे दिए थे। छोटू ने यह काम गोलू और राजू को सौंपा। राजू को पचास हजार रुपये ही मिले थे। अब हत्याकांड में गोलू निवासी काशीराम कॉलोनी मुरादाबाद, कमल शर्मा, विक्रांत और देवेंद्र फरार चल रहे हैं। कमल शर्मा की लोकेशन मध्य प्रदेश के एक शहर में ट्रेस की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed