{"_id":"5ed7d4fd8ebc3e906a21a3db","slug":"list-of-200-street-vendors-sent-to-the-government-dhampur-news-mrt484691752","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजीविका संरक्षण योजना के तहत पालिका ने 200 पथ विक्रेताओं की सूची शासन को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजीविका संरक्षण योजना के तहत पालिका ने 200 पथ विक्रेताओं की सूची शासन को भेजी
विज्ञापन
पालिका ने 200 पथ विक्रेताओं की सूची शासन को भेजी
धामपुर। पालिका चेयरमैन राजू गुप्ता ने बताया कि सरकार की ओर से कोरोना महामारी के चलते पालिका में पथ विक्रेताओं को आजीविका संरक्षण योजना के तहत 10-10 हजार रुपये का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए अपंजीकृत विक्रेताओं के पंजीकरण किए जा रहे हैं। पंजीकरण कराने का अंतिम दिन 04 जून है। अब तक पालिका की ओर से 200 पंजीकृत पथ विक्रेताओं को लाभ दिलाने को डीएम के माध्यम से शासन को सूची प्रेषित कर की जा चुकी है।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि उनका प्रयास है कि कोई पंजीकृत या अपंजीकृत पथ विक्रेता लाभ से वंचित न रह जाए। इसलिए उनके स्तर से पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जो पंजीकरण से विक्रेता रह गए हैं। उनका पंजीकरण कर लाभ दिलाने का प्रयास किया जाए। पालिका की ओर से दैनिक वेतन भोगियों के खाते में भी सरकार से एक एक हजार की रकम दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष ने नगर क्षेत्र के सभी अपंजीकृत विक्रेताओं से पालिका में पंजीकरण कराने को प्रेरित किया है।