फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Line spot in charge of two outposts, changed the workspace of many

Bijnor News: दो चौकी प्रभारी किए लाइन हाजिर, कई के कार्यक्षेत्र बदले

Thu, 18 May 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 18 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Line spot in charge of two outposts, changed the workspace of many
- एसपी नीरज जादौन ने चुनाव आचार संहिता हटते ही किया फेरबदल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। एसपी नीरज जादौन ने चुनाव आचार संहिता हटते ही पुलिस महकमे में दूसरी बार बड़ा फेरबदल किया। बुधवार को 15 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया। इनमें मंडावर कस्बे की हरिहरनगर चौकी प्रभारी हरिओम गौतम और कस्बा चांदपुर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों ही शिकायतों की प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए थे।
प्रभारी कस्बा नगीना कुलदीप राणा को जाटान चौकी प्रभारी बनाया गया है। बढ़ापुर थाने से चंद्रवीर को प्रभारी चौकी कस्बा नगीना, सहसपुर चौकी इंचार्ज संदीप मलिक को भनेड़ा, पैजानियां चौकी प्रभारी राहुल कुमार को कस्बा चौकी चांदपुर, प्रभारी चौकी ताजपुर प्रमोद कुमार को सहसपुर स्थानांतर किया। एसपी ने पुलिस लाइंस से सचिन तोमर को प्रभारी चौकी ताजपुर, स्योहारा थाने से गंगाराम गंगवार को प्रभारी चौकी हरिहरनगर मंडावर, किरतपुर थाने में तैनात संदीप कुमार को प्रभारी चौकी मानपुर शिवपुरी धामपुर, थाना नांगल से देवानंद को प्रभारी चौकी पैजनियां किया। चांदपुर थाने से सुरेंद्र सिंह को प्रभारी चौकी रतनगढ़ शिवालाकला और पुलिस लाइंस से विजय सक्सेना को प्रभारी चौकी मंशा देवी बनाया गया है। एसएसआई हीमपुर प्रमोद कुमार को एसएसआइ बढ़ापुर, जाटान चौकी इंचार्ज जोगेंद्र तेवतियां को विवेकानंद चौकी अफजलगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


एक साल पूरा करने वालों की प्रगति देखी जाएगी: एसपी
एसपी बिजनौर नीरज जादौन ने कहा कि जो भी लाइन हाजिर किए गए हैं, उनकी कोई न कोई शिकायत थी। चांदपुर में कस्बा इंचार्ज की कब्जे के मामले में रिस्पांस देरी से करने की शिकायत थी, वहीं मंडावर कस्बा इंचार्ज की चुनाव के दौरान वर्दी में प्राइवेट व्यक्ति की बाइक के पीछे बैठने की शिकायत मिली थी। अफजलगढ़ में चेतावनी के बावजूद कमियों को नहीं सुधारा गया, वहीं किरतपुर के हालात भी ऐसे ही थे। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं कई को स्थानांतरित किया है। अब जिन्हें एक साल पूरा हो गया है, उनकी प्रगति की जांच की जाएगी। जो जिनकी प्रगति सही नहीं मिलेगी, उन पर भी लाइन हाजिर या स्थानांतरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed