फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lil accident took three lives

हादसे ने लील ली तीन जिंदगियां

Tue, 22 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 22 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Lil accident took three lives
अफजलगढ़ में विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ में  हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार तीन भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही तीनों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन



मोहल्ला मंझौली निवासी सलीम पुत्र बुंदू हाईवे पर थ्री व्हीलर चलता है। रविवार की रात उसका थ्री व्हीलर गांव आलमपुर के पास खराब हो गया था। उसने थ्री व्हीलर खराब होने की घर पर सूचना दी। सूचना पाकर थ्री व्हीलर चालक सलीम का भाई अजीम (20) वर्ष व सोनू पुत्र नजर (22) वर्ष और आशू पुत्र नसीम (24) वर्ष बाइक लेकर खाना देने के लिए चले गए। रास्ते में गांव आलमपुर गांवड़ी से कुछ आगे एक ट्रैक्टर हाईवे पर खराब हालत में खड़ा था। अंधेरा होने की वजह से बाइक सवार तीनों युवक ट्रैक्टर से टकरा गए। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों को लहूलुहान हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन



घटना की सूचना पाकर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिजनों के विरोध के चलते पुलिस ने शवों को पीएम के लिए नहीं भेजा। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। तीनों के शवों को सोमवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उधर, कोतवाल अजय गौतम का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटनाओं में दो ने दम तोड़ा    
बिजनौर/नांगलसोती। धामपुर थाना क्षेत्र के गांव नींदडू निवासी 34 साल के अनीस अहमद का स्योहारा निवासी साला शहाबुददीन किसी मामले में जेल में बंद है। सोमवार की सुबह करीब 10.45 बजे  अनीस अपनी पत्नी रुखसाना ,छह साल के बेटे फईम व शहाबुददीन की पत्नी शाहना को बाइक से लेकर बिजनौर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झालू मार्ग पर काली मंदिर के पास चौराहे पर नूरपुर की ओर से चक्कर रोड से तेजी के साथ आ रहे ट्रक व बाइक की भिड़ंत हो गई। फईम की मौके पर ही मौत हो गई। अनीस, रुखसाना और शाहना गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर भागने लगा। पुलिस ने फईम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया है। वहीं नांगलसोती में ईंट से भरी घोड़ा बुग्गी पलटने से बुग्गी के नीचे दबकर मजदूरपेशा एक युवक की मौत हो गई। पूंडरीकला निवासी कल्लू का पुत्र दिलशाद गांव कामराजपुर निवासी अमजद के ईंट भट्टे पर ईंट से भरी बुग्गी लेकर निकल रहा था। सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक घोड़ा बुग्गी पलट गई। बुग्गी के नीचे दबकर दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय दिलशाद की मौत हो गई। 

सड़क हादसों में 19 घायल
बिजनौर/नजीबाबाद/नगीना। नजीबाबाद क्षेत्र के गांव हीरावाली निवासी हरिओम सिंह नगीना से अपने परिजन को दवाई दिलाने गए थे। वहां से वापस लौटते समय नगीना में बूंदकी फाटक के पास उनकी वैन की सामने से आ रही कार से भिड़त हो गई। हादसे में गांव हीरावाली निवासी हरिओम सिंह 38 वर्ष, उनकी बेटी शिवानी दस वर्ष, दूसरी बेटी आशा बीस वर्ष, भाई राजीव कुमार 25 वर्ष, वैन चालक गांव निवासी जाकिर 27 वर्ष व दूसरी कार में सवार चांदपुर के मुहल्ला बाजार निवासी सरदार अली 61 वर्ष व अब्दुल बहाव 60 वर्ष घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने सरदार अली, जाकिर व हरिओम को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया।, वही दूसरी घटना में थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव ढोलनपुर निवासी गंभीर सिंह 35 वर्ष अपने साथी गांव हरिनगर निवासी धर्मवीर के साथ बाइक द्वारा ढोलनपुर से हरिनगर जा रहे थे। रास्ते में तीव्र मोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी भिड़त हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।        बुंदकी मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक गंभीररूप से घायल हो गए। घायल युवकों नगीना निवासी सुनील (38वर्ष) एवं नजीबाबाद निवासी अरविंद (25 वर्ष) उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र समीपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बिजनौर रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में रायपुर निवासी पिंकू सैनी (23) को भी गंभीर चोटें आईं। रायपुर को भी जिला चिकित्सालय ले जाया गया। नगीना में टाटा सूमो और वैन की टक्कर में सात यात्री घायल हो गए। उनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया । दिल्ली निवासी शबाना सोमवार शाम टाटा सूमो से अपने भाई इमरान के साथ नजीबाबाद से नगीना से जा रही थी। नगीना-बूंदकी मार्ग पर एक तिराहे के पास उनकी गाड़ी की टक्कर सामने से आ रही वैन से हो गई। हादसे में शबाना, इमरान और वैन में मौजूद गांव हीरावाली निवासी राजीव, उसकी बहन आशा, शिवानी, गांव का जाकिर घायल हो गए। 


मासूम ने दम तोड़ा
नींदडू़। मोहल्ला टांडा वाल्मीकि का अनीस अहमद बाइक द्वारा अपनी पत्नी रूखसाना परवीन व सलहज शहाना परवीन को बाइक द्वारा अपने साले से जेल में मिलाई करने गया था। उसका सात वर्षीय पुत्र फहीम अहमद भी उसके साथ चला गया। झालू-बिजनौर मार्ग पर शहर से पहले ही पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में फहीम अहमद की मौत हो गई। बाइक चालक अलीस अहमद, पत्नी रूखसाना तथा सलहज शहाना चोटिल हो गए। 
शाम करीब साढ़े छह बजे बालक का शव घर आने पर उसकी नमाज जनाजा अदा की गई। जनाजे में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed