{"_id":"582f4ae54f1c1b57258feb41","slug":"lights-went-out-in-procession-on-the-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाशोत्सव पर नगर में निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाशोत्सव पर नगर में निकली शोभायात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा में करतब दिखाते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा प्रबंध कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को श्री गुरुनानक देव जी के 548 वें प्रकाशोत्सव पर नगर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें अखाड़ा दल व पंजाब का इंटरनेशनल निशान ए गतका दल मुख्य आकर्षण रहा।
सुबह खालसा इंटर कॉलेज के प्रांगण में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में महान गुरुवाणी दरबार सजाया गया, जिसका शुभारंभ हजूरी रागी भाई अरविंद्र सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन से किया। पंजाब के मलेर कोटला से पधारे सूफी संत गुलाम हैदर कादरी ने श्री गुरु नानक देव जी की उपदेश यात्रा का मनमोहक बखान कर संगत को निहाल किया। श्री नांदेड साहिब से पधारे संत बाबा रामसिंह एवं भाई कुलवंत सिंह पटियाला वालो ने मधुर गुरुवाणी कीर्तन किया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अरदास उपरांत दोपहर दो बजे नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ।
नगर कीर्तन में पाकिस्तान सद्भावना संदेश देकर आई बस में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी विराजमान थी, जिसकी अगुवाई पंजाब से आए पंज प्यारे व हैदराबाद के जत्थेदार कर रहे थे। गुरुघर के सेवक झाडू लगाकर शोभायात्रा के लिए सफाई और पुष्पवर्षा कर रहे थे। शोभायात्रा में साहिबजादा अजीत सिंह अखाड़ा दल, तरनतारन साहिब का इंटरनेशनल निशान ए गतका दल, बाबा जुझार सिंह अखाड़ा दल पैजनिया, सिख मिशनरी विद्यालय ऊमरी के बच्चे, संगत सेवा दल नूरपुर, जोरावर सिंह अखाड़ा दल राहूनंगली आदि के अलावा आधा दर्जन से अधिक धार्मिक गुरुओं की मनमोहक झांकियां मौजूद रहे। शोभायात्रा खालसा इंटर कॉलेज से प्रारंभ निर्धारित मार्गों से होती हुई गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कमेटी के प्रधान सरदार सिंह, सेक्रेट्री राजेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी गुणवंत सिंह राठौर, ईश्वर सिंह पंवार, हरदीप सिंह टंडन, गुरनाम सिंह, छोटू सिंह, गुरनाम सिंह चिंटू, बिरेंद्र सिंह बख्शी, परवेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, नीटू राणा आदि का योगदान रहा। अटूट लंगर बरताया गया।