फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Light the lamp of education in every home, educate all your children

Bijnor News: घर-घर विद्या दीप जलाएं, अपने बच्चे सभी पढ़ाएं

Thu, 16 Jul 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Light the lamp of education in every home, educate all your children
किरतपुर में स्कूल चलो अ​भियान के तहत रैली में शामिल छात्राएं। स्रोत स्कूल
किरतपुर/बास्टा। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बुधवार को विकास खंड किरतपुर में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं जागरूकता रैली को खंड शिक्षा अधिकारी सूर्यकांत गिरि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली का उद्देश्य छह से 14 आयु वर्ग के वंचित एवं स्कूल छोड़ चुके बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उनका निशुल्क नामांकन सरकारी विद्यालयों में सुनिश्चित कराना रहा। अभिभावकों से अपील की गई कि छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का प्रवेश अपने निकटवर्ती परिषदीय विद्यालय में अवश्य कराएं। रैली खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई प्राथमिक विद्यालय बसी कोटला पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने घर-घर विद्या दीप जलाएं, अपने बच्चे सभी पढ़ाएं तथा पढ़ी-लिखी नारी, हर घर की उजियारी जैसे जागरूकता संदेशों वाले नारे लगाकर लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। रैली के समापन के बाद प्राथमिक विद्यालय बसी कोटला में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकासखंड के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा खंड शिक्षा अधिकारी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बास्टा में रसूलपुर नंगला रोड पर मदीना तुल उलूम के बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर एक रोटी कम खाओ, अपने बच्चों को सभी पढ़ाओ का संदेश दिया। बच्चों ने शिक्षा के प्रति बास्टा के मोहल्ला भेड़ा पट्टी, पुराना कुआं, गलियों में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से बच्चों ने अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान बच्चों ने शिक्षा के प्रति स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर एक रोटी कम खाओ अपने बच्चों को सभी पढ़ाओ और घर-घर दीप जलाओ अपने बच्चों को सभी पढ़ाओ के नारे लगाकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति अवगत कराया। इस दौरान मदरसे के समस्त स्टाफ, कारी जाबिर और हाजी खालिद ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। अभिभावकों से सभी बच्चों को पढ़ाने की अपील की और बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को पढ़ना बहुत जरूरी है।

किरतपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली में शामिल छात्राएं। स्रोत स्कूल

किरतपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली में शामिल छात्राएं। स्रोत स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed