फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Light sunshine came throughout the day, provided relief from cold

दिन भर निकली हल्की धूप ने ठंड से दिलाई राहत

Sat, 23 Jan 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Light sunshine came throughout the day, provided relief from cold
दिन भर निकली हल्की धूप ने ठंड से दिलाई राहत
विज्ञापन

बिजनौर। शनिवार को दिन भर धूप निकलने से गलन भरी ठंड से थोड़ी राहत मिली। सुबह करीब 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए। लोगों को कोहरे से काफी परेशानी हुई। दिन में धूप तो निकली, लेकिन शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही।
शुक्रवार रात से ही आसमान में घने बादल छाने लगे थे। इसके साथ ही कोहरा भी आना शुरू हो गया था, जो शनिवार सुबह करीब 11 बजे तक रहा। इस दौरान सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। सुबह लगभग 11 बजे धूप निकलने पर ठंड से राहत मिली। मगर दिन भर शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से सुबह घना कोहरा छा रहा है। सुबह 10-11 बजे के बाद धूप निकल रही है। धूप निकलने पर तो मौसम में ककुछ गरमाहट आती है, लेकिन बादल छाए रहने या फिर कोहरा आने पर ठंड में अधिक इजाफा होता है। मौसम वेधशाला नगीना के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता 95 प्रतिशत रही, जो दोपहर में तेज धूप निकलने के कारण घटकर 70 फीसदी पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed