फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Light and diamond jewelery is becoming the favorite of women

Bijnor News: महिलाओं की पसंद बन रहे हल्के और डायमंड के आभूषण

Thu, 17 Oct 2024 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Light and diamond jewelery is becoming the favorite of women
-करवाचौथ को लेकर महिलाएं आभूषणों की खरीदारी करने पहुंच रहीं बाजार
विज्ञापन

-हाथ के ब्रेसलेट की भी महिलाएं खूब कर रही खरीदारी
-कपड़ों की दुकानों पर नजर आ रही महिलाओं की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। नवरात्र के बाद करवाचौथ की तैयारी शुरू हो गई है। सराफा से लेकर कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ नजर आ रही है। महिलाओं को हल्के और डायमंड के आभूषण अधिक पसंद आ रहे हैं। त्योहारों को लेकर व्यापारियों और ग्राहकों में काफी उत्साह है।



करवाचौथ का पर्व 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी बाजार में शुरू हो गई है। सराफा की दुकानों पर भी नए-नए तरह के आभूषण आ गए हैं। वहीं कपड़ों की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ है। महिलाएं शूट, साड़ी, आभूषण की जमकर खरीदारी कर रही हैं। महिलाओं को मंगलसूत्र के साथ-साथ ब्रेसलेट मंगलसूत्र भी खूब भा रहा है। ब्रेसलेट मंगलसूत्र का चलन पिछले साल ज्यादा बढ़ा है।
विज्ञापन

इसके अलावा हल्के बिछुए, मंगलसूत्र, कुंडल, अंगूठी, महिलाओं की ज्यादा लुभा रही है। इसके अलावा सोने के ज्यादा महिलाएं अब डायमंड के आभूषणों की भी खरीदारी कर रही हैं। एक सप्ताह पहले से ही महिलाएं अपने बजट के हिसाब से खरीदारी करने बाजार पहुंच रही हैं। इसके अलावा कपड़ों, सहित अन्य दुकानों पर भी महिलाओं की काफी भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सराफा सुमित सिंघल ने बताया कि महिलाएं अभी से करवाचौथ की खूब खरीदारी कर रही हैं। महिलाओं को डायमंड के आभूषण पसंद आ रहे हैं। उम्मीद से बेहतर आभूषणों की खरीदारी हो रही है।


सराफा सिद्धार्थ अग्रवाल का कहना है कि करवाचौथ को लेकर महिलाएं अभी से खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। महिलाएं मंगलसूत्र, बिछुए, अंगूठी, ब्रेसलेट मंगलसूत्र की ज्यादा मांग कर रही हैं। इस बार त्योहार पर व्यापार अच्छा रहने की उम्मीद है।


कपड़ा व्यापारी देवेश अग्रवाल ने कहा कि करवाचौथ को लेकर बाजार गुलजार है। महिलाएं साड़ी, शूट सहित अन्य सामान की खरीदारी करने पहुंच रही हैं। इस बार करवाचौथ पर अच्छी खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed