फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Life saved by giving blood to innocent in Ramadan

रमजान में मासूम को खून देकर बचाई जान

Wed, 06 May 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Life saved by giving blood to innocent in Ramadan
बिजनौर। कौन हिंदू, कौन मुस्लिम, कौन सिख सरदार है, चीरकर देखो नसों को खून की एक धार है। एक शायर का यह शेर बिजनौर के हाजी हसीन अंसारी पर बिल्कुल सटीक बैठता है। हाजी हसीन अंसारी ने बिजनौर के ही शिवराज सिंह चौहान की गंभीर बीमारी से पीड़ित 12 वर्षी पुत्री सोनाली को अपना खून देकर उसकी जान बचाई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खत्रियान निवासी हाजी हसीन अंसारी ने रमजान माह में शिवराज सिंह की 12 साल की मासूम बेटी सोनाली को अपना ब्लड देकर उसकी जान बचाई। यह नेक काम कर हाजी हसीन ने हिंदू-मुस्लिम एकता में नफरतों का जहर खोलने वालों को सीख देते हुए बता दिया है कि जनपद बिजनौर की गंगा जमुनी तहजीब को कोई भी धूमिल नहीं कर सकता। उन्होंने कि वर्तमान में उनके रोजे चल रहे हैं। उन्हें कोई भी नेक काम करने बड़ा ही सुकून मिलता है। हाजी अहसान ने सभी लोगों से अपील की है कि जिले के सभी लोग हिंदू मुस्लिम एकता को कायम रखने के लिए बिना किसी द्वेष भावना के एक-दूसरे का सहयोग करें। क्योंकि मानवता से बड़ी कोई सेवा ही नहीं है। रमजान का पाक महीना अल्लाह ताला की इबादत करने का है। जो लोग जरूरतमंदों की मदद करते हैं, उन पर अल्लाह की रहमत बरसती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed