{"_id":"60d770ec8ebc3e2d596d335a","slug":"licenses-of-four-fertilizer-shops-canceled-bijnor-news-mrt5446318116","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की चार दुकानों के लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की चार दुकानों के लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद की चार दुकानों के लाइसेंस निरस्त
बिजनौर। डीएम के निर्देश पर अफसरों की टीम ने जिलेभर में खाद की दुकानों पर छापा मारकर नमूने लिए। जांच के दौरान दुकान बंद करके भाग जाने पर चार दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए।
शनिवार को उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्रा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता हरेंद्र सिंह, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मनोज रावत व जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने खाद की दुकानों पर छापा मारा। दुकानों पर अभिलेखों व स्टॉक की जांच की। पॉस मशीन और गोदाम में रखे गए स्टॉक का भी मिलान किया। कुल 61 दुकानों का निरीक्षण किया गया और 37 उर्वरक तथा कीटनाशी रसायनों के सात नमूने जांच को लिए गए। इस दौरान दुकान बंद करके भागने पर चार प्रतिष्ठानों मैसर्स सोनी बीज भंडार नगीना, मैसर्स नंदन बीज भंडार नगीना, मैसर्स सैनी बीज दवाई बिक्री केंद्र नगीना व मैसर्स पुनीत बीज भंडार नगीना को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके उर्वरक लाइसेंस को निलंबित कर दिया। मैसर्स क़ृषि केंद्र (एग्री जंक्शन) वन स्टॉप शॉप नगीना का स्टॉक रजिस्टर अधूरा पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।