{"_id":"5eb3022d8ebc3e90af11c199","slug":"license-of-a-dozen-weigh-clerks-in-ghatauli-revoked-bijnor-news-mrt4807025157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह में किए तीन हजार से ज्यादा निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह में किए तीन हजार से ज्यादा निरीक्षण
विज्ञापन
घटतौली में एक दर्जन तौल लिपिक के लाइसेंस निरस्त
बिजनौर। जिले के चीनी मिलों का पेराई सीजन समाप्ति की ओर है। प्रशासन ने पांच माह में घटतौली रोकने के लिए गन्ना खरीद केंद्रों पर तीन हजार से अधिक निरीक्षण किए। घटतौली में लिप्त मिले करीब एक दर्जन तौल लिपिकों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
जिले में नौ चीनी मिल है। चीनी मिलों के क्षेत्र में 752 गन्ना खरीद केंद्र संचालित है। प्रशासन ने घटतौली रोकने के लिए विभागीय अधिकारियों की छह टीम बनाई। तहसीलों के एसडीएम ने भी अपने क्षेत्र के सेंटरों के तौल कांटों की जांच की है। सहायक चीनी आयुक्त डीपी मौर्य ने बताया कि 30 अप्रैल तक 3321 गन्ना खरीद केंद्र का निरीक्षण किया गया। जांच में 46 सेंटरों पर अनियमितता मिलीं। घटतौली के 11 मामले पकडे़ गए। सबसे अधिक घटतौली बिलाई चीनी मिल के सेंटरों पर मिली हैं। आरोपी तौल लिपिक के लाइसेंस निरस्त किए गए। आरोपियों के अगले पांच साल तक तौल लाइसेंस नहीं बनेंगे। उन्होंने बताया कि गन्ना क्रय केंद्रों पर कांटों की जांच जारी रहेगी।