{"_id":"6193fcf961aa204516038080","slug":"lessons-not-learned-from-the-accident-sugarcane-being-brought-by-boat-bijnor-news-mrt5651204151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे से नहीं लिया सबक, नाव पर ला रहे गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे से नहीं लिया सबक, नाव पर ला रहे गन्ना
विज्ञापन
मंडावर में गंगा में नाव में गन्ना लेकर जाते किसान।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे से नहीं लिया सबक, नाव से ला रहे गन्ना
मंडावर। चार दिन पूर्व हुई गंगा में नाव पलटने की घटना से लोग सबक नहीं ले रहे हैं। शासन से पेंटुम पुल का प्रस्ताव पास होने के बावजूद प्रशासन पुल बनाने में लापरवाही कर रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की निगरानी में ओवरलोड नाव गंगा में खुलेआम चल रही है। जिससे नाव पलटने की घटना किसी दिन सामने आ सकती है।
गंगा खादर क्षेत्र में हजारों किसान गंगा की इस छोर से दूसरे छोर पर नाव द्वारा खेती करने जाते हैं। गंगा में नाव डूबने की घटनाएं बढ़ती देख खादर के किसानों ने पुल निर्माण को लेकर आंदोलन किया। महीनों चले आंदोलन के बाद शासन ने गांव राजारामपुर के सामने खादर के ग्रामीणों के लिए पेंटूम पुल पिछले वर्ष बनवाया, जिससे खादर के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस वर्ष भी 15 अक्तूबर को पुल निर्माण शुरू होना था, परंतु सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते अब तक पुल निर्माण शुरू नहीं हुआ, जिससे ग्राम राजारामपुर, चहाड़वाला, देबलगढ़ आदि ग्राम के ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नाव से गन्ना लेकर गंगा पार कर रहे हैं।
गंगा में पलट गई थी नाव
चार दिन पूर्व खेती करने जा रहे किसानों से भरी नाव गंगा में डूब गई थी, जिसमें करीब 20 से ज्यादा लोग सवार थे। सभी को ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू कर सकुशल बचा लिया गया था। ग्रामीण हेमेंद्र, कुलदीप, संदीप, गोलू नरेंद्र, भोपाल, सुरेंद्र आदि ने बताया कि पुल शुरू न होने के कारण ग्रामीण नाव से खेती करने को मजबूर हैं। हादसे का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुल बनवाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि समय समय पर नाव की चेकिंग की जाती है ।