फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Less than half the revenue of the municipality in the coronary

कोरोनाकाल में पालिका की आमदनी आधी से भी कम

Thu, 10 Dec 2020 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Less than half the revenue of the municipality in the coronary
धामपुर। कोरोनाकाल में नगर पालिका की आमदनी धड़ाम हो गई है। करीब दो करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 79 लाख रुपये की ही वसूली हो सकी है। पालिका की आय के कम होने से विकास कार्य बुरी तरह से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि सभी मदों को मिलाकर नगर पालिका की आय में भारी गिरावट आई है। गृहकर मद में पालिका का 91 लाख रुपये वसूली का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 52 लाख रुपये ही वसूले जा सके हैं। जलकर का लक्ष्य 47 लाख रुपये है, जिसके सापेक्ष 13 लाख की ही वसूली हो पाई है। किराया संपत्ति का बकाया लक्ष्य 13 लाख रुपये है, जिसके सापेक्ष साढे़ सात लाख की वसूली हुई है। अन्य मदों में 55 लाख के सापेक्ष केवल 14 लाख रुपये ही वसूली हो सकी है। ईओ का कहना है कि यदि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली होती तो अधिक विकास कार्य हो सकते थे। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है कि वसूली प्रकिया में और तेजी लाएं। उन्होंने बताया कि पालिका की आय बढ़ाने को नगर में 10 बेड से ऊपर के अस्पतालों से लाइसेंस शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन

कर्मियों के भी वेतन के लाले
पालिका के अधिकारियों ने बताया कि आय के अपेक्षा से कम होने से पालिका के आउट सोर्सिंग और ठेके पर रखे कर्मचारियों का वेतन देने के लाले पड़ जाते है। इन कर्मचारियों को पालिका बोर्ड फंड या 15 वें वित्त आयोग मद से देने को विवश होना पड़ रहा है। पालिका के ठेकेदारों का पेमेंट भी हिसाब से रुक-रुक कर दिया जा रहा है। अखबारों में प्रकाशित विज्ञापनों का भी पेमेंट भी पिछले कई महीने से नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने पालिका की आय कम होने पर चिंता जताते हुए आय को बढ़ाने को पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पालिका की आमदनी में गिरावट आने के बावजूद जनता की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर विकास कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed