फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopards spotted in Mandhaura and Baghdad Ansar forests, villagers panicked

Bijnor News: मंधौरा और बगदाद अंसार के जंगलों में दिखे गुलदार, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 04 Jan 2026 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Leopards spotted in Mandhaura and Baghdad Ansar forests, villagers panicked
धामपुर। क्षेत्र के गांव मंधौरा, बगदाद अनुसार के जंगल में गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। किसानों का कहना है कि गुलदार गन्ने के खेतों में छुपे हैं। जब भी किसान गन्ने की कटाई करने के लिए जंगल में जाते हैं तो कहीं ना कहीं गुलदार दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

मंधौरा गांव के रतना, सोनू, मलखान सिंह आदि ने बताया कि उनके गांव में शुक्रवार को जब किसान जंगल में काम कर रहे थे तो गन्ने के खेत में गुलदार दो शावकों के साथ दिखाई दिया जिसे देखकर किसान उल्टे पैर जान बचाकर घर की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

बगदाद अंसार के अहमद अली, शमीम ,सोनू ने बताया कि शनिवार को गुलदार उनके गांव के निकट खेतों में घूमता दिखाई दिया। जैसे ही गुलदार को देखा तो किसानों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। किसी तरह गुलदार से बचकर दौड़ लगा घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर गुलदारों को पकड़ने की मांग की। उधर वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने इस प्रकार की सूचना के संज्ञान में होने से इनकार किया है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed