फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard trapped in cage due to greed for chicken

Bijnor News: मुर्गे के लालच में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

Sun, 06 Sep 2026 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in cage due to greed for chicken
नहटौर। क्षेत्र के गांव सदरुद्दीननगर में शुक्रवार रात मुर्गे का शिकार करने पहुंचा गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। शनिवार सुबह जंगल में काम करने पहुंचे किसानों ने पिंजरे में गुलदार को देखा तो सहम गए। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एक सप्ताह पूर्व गांव के आसपास गुलदार दिखाई देने के बाद वन विभाग ने गांव से करीब सौ मीटर की दूरी पर जोगेश के खेत के पास चकरोड पर पिंजरा लगाया था। इसमें गुलदार को पकड़ने के लिए मुर्गा रखा गया था। शुक्रवार रात किसी समय गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। सुबह किसानों ने पिंजरे में गुलदार को देखा तो इसकी सूचना ग्रामीणों और वन विभाग को दी। सेक्शन अधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम गुलदार को पिंजरे समेत रेंज कार्यालय ले गई। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार करीब चार वर्ष का है। उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed