फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard trapped in cage due to dog's greed

Bijnor News: कुत्ते के लालच में गुलदार पिंजरे में फंसा

Sun, 05 Jul 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in cage due to dog's greed
झालू। ग्राम हसनपुर जट में ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बना गुलदार आखिरकार वन विभाग के लगाए पिंजरे में फंस गया। शनिवार सुबह खेत पर पहुंचे किसानों ने गुलदार को पिंजरे में बंद देखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को कब्जे में लेकर रेंज भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार की रात में गुलदार ने विपिन सिंह के घर में घुसकर पालतू कुत्ते पर हमला कर घायल कर दिया था और बृहस्पतिवार की रात में सुभाष के घर में घुसकर पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया था। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। शुक्रवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान शालू देवी से शिकायत कर गुलदार को पकड़ने की मांग की। इसके बाद वन विभाग ने गांव में रजवाहे के पास सुभाष के घर के पास खेत में पिंजरा लगाकर उसमें कुत्ता बांध दिया था। रात के दौरान किसी समय गुलदार शिकार के लालच में पिंजरे में घुस गया और उसमें कैद हो गया। शनिवार सुबह खेत पर पहुंचे किसानों ने गुलदार को पिंजरे में बंद देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों व वन विभाग को दी।
विज्ञापन

सूचना पर डिप्टी रेंजर नितेश कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में जोनी, मनोज, अमित, रुकमेश और अजय सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। वन विभाग ने बाद गुलदार को सुरक्षित रेंज कार्यालय ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दीि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed