फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard trapped in a cage in Murliwala

Bijnor News: मुरलीवाला में पिंजरे में फंसा गुलदार

Sun, 26 Oct 2025 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in a cage in Murliwala
कादराबाद के गांव मुरलीवाला के जंगल में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार श्रोत वन विभाग
कादराबाद (बिजनौर)। ग्राम मुरलीवाला के समीप लगे पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। रविवार देर शाम खेत पर पहुंचे किसान को पिंजरे से गुलदार की गुर्राहट सुनाई पड़ी। सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। माैके पर पहुंचे वनकर्मियों ने पिंजरे को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


ग्राम मुरलीवाला में गुलदार शावको सहित गांव के एक घर में भी जा घुसा था। वन विभाग ने एक सप्ताह पूर्व गोरखनाथ मंदिर के पास दर्शन सिंह के खेत में पिंजरा लगाया था। रविवार की शाम जब खेत स्वामी दर्शन सिंह खेत पर पहुंचे तो उन्हें पिंजरे से गुर्राहट की आवाज सुनाई दी, जिससे गुलदार के पिंजरे में कैद होने का पता चला। गुलदार के पकड़े जाने से मुरलीवाला सहित आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन दरोगा सुनील राजौरा ने बताया कि पिंजरे सहित गुलदार को पीलीडैम ले जाया जाएगा। वहीं गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उच्चाधिकारी के निर्देश पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed