{"_id":"6a7a1ea978bcb1b2080b8245","slug":"leopard-trapped-in-a-cage-in-kalyanpur-village-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-187328-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांव कल्याणपुर में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांव कल्याणपुर में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
विज्ञापन
नजीबाबाद- जलालाबाद क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार। संवाद
जलालाबाद/नजीबाबाद। ग्राम पंचायत धनसिनी के गांव कल्याणपुर में सोमवार सुबह एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू कर जालपुर की नर्सरी में भेजा है।
गांव कल्याणपुर निवासी राजकुमार के खेत पर गांव से करीब 100 मीटर दूरी पर दो दिन पहले ही वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। गांव आलोपुर-कल्याणपुर मार्ग पर सोमवार की सुबह जैसे ही राजकुमार अपने खेत पर गया तो राहगीरों ने बताया कि गुलदार पिंजरे में कैद है। गुलदार की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पूर्व प्रधान मो. रिजवान, ग्राम प्रधान सुरेश रवि, भीम राजपूत, राजकुमार शर्मा, अतर सिंह, समरपाल ने वन कर्मियों को सूचना दी। सामाजिक वानिकी के दरोगा टीम के साथ पहुंचे। टीम ने गुलदार का सुरक्षित रेस्क्यू कर जालपुर की नर्सरी में ले गई।
ग्रामीणों ने वन कर्मियों से क्षेत्र में अन्य गुलदार होने की आशंका व्यक्त करते हुए पिंजरा लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले क्षेत्र में चार गुलदार पिंजरे में कैद हो चुके हैं और तीन शावक खेतों में मिले हैं।
विज्ञापन
उधर वन दरोगा परशुराम सिंह ने ग्रामीणों को गुलदार से सुरक्षा और बचाव के उपाय बताए साथ की सतर्कता बरतने की अपील की।