{"_id":"67b22a12e8c1fa3d6b0e77d5","slug":"leopard-made-cattle-its-prey-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-143163-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुलदार ने गोवंश को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुलदार ने गोवंश को बनाया निवाला
Sun, 16 Feb 2025 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
नांगलसोती। गुलदार ने असलमपुर झोझा के जंगल में एक निराश्रित गोवंश को निवाला बना लिया। क्षेत्र में आए दिन गुलदार देखा जा रहा है।
ग्राम पंचायत शेरपुर अभी के मौजा असलमपुर झोझा के जंगल में रविवार की सुबह किसान बिट्टू पुत्र शमीम हैदर अपने खेत पर गन्ने की छिलाई करने गया था। उन्होंने खेत में गुलदार को देखा। किसान ने खेत पर गुलदार होने की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को खेत में गोवंश के अवशेष मिले।
सूचना पर सामाजिक वानिकी विभाग के दरोगा विकास कुमार टीम के साथ पहुंचे और गुलदार की तलाश की। विकास कुमार ने बताया कि गुलदार पकड़ने के लिए जल्द ही क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा।