फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard kills child: Leopard devours head and stomach; body parts found scattered in the field

तेंदुए ने बच्चे को मार डाला: खा गया सिर और पेट, खेत में पड़े मिले शव के टुकड़े; देखकर मां-बाप का कलेजा दहला

Thu, 20 Aug 2026 05:32 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 20 Aug 2026 05:32 PM IST
सार

Bijnor News: जिले के गांव आरफपुर खजूरी में छह वर्षीय नक्श बीती रात लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह गांव के पास ही एक खेत में बालक के शव के टुकड़े पड़े मिले। 

विज्ञापन
Leopard kills child: Leopard devours head and stomach; body parts found scattered in the field
वन विभाग के खिलाफ हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव खुशहालपुर मड़का उर्फ आरफपुर खजूरी में गुलदार (तेंदुए) ने छह वर्षीय नक्श उर्फ लालू पुत्र भूदेव कश्यप को मार डाला। वह अपने भाई के साथ गांव में ही रहने वाले फूफा के घर जा रहा था। अचानक लापता होने पर परिजन रात भर उसे तलाशते रहे। बृहस्पतिवार सुबह गांव से करीब 300 मीटर दूर खेत में बालक के शरीर के अवशेष पड़े मिले। ग्रामीणों ने वन विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नक्श के अचानक लापता हो जाने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और रातभर उसकी तलाश करते रहे। किसी को यह अंदेशा नहीं था कि बालक को गुलदार ले गया है। सुबह तलाश के दौरान गांव से लगभग 300 मीटर के फासले पर गन्ने के खेत से बालक के शरीर के अवशेष मिले। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदार ने बालक के सिर और पेट से नीचे का भाग पूरी तरह खा लिया। उसके पैर का निचला हिस्सा पास ही पड़ा मिला। यह देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर सामाजिक वानिकी के रेंजर रामकुमार, डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ आकांक्षा गौतम, प्रभारी अमित कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी की। 
विज्ञापन

परिजनों ने वन विभाग पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने भाजपा नेता तरुण राजपूत एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया।
 

ड्रोन उड़ाकर तलाश की, पिंजरे लगाए
वन विभाग के अधिकारियों ने गुलदार की लोकेशन तलाशने के लिए ड्रोन उड़ाए, लेकिन उसका पता नहीं लग सका। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी गुलदार क्षेत्र में देखा जा चुका है। भाजपा नेता तरुण राजपूत, भूदेव, अशोक कुमार की मांग पर क्षेत्र में दो पिंजरे लगाए। सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर राम कुमार ने बताया कि पिंजरे लगाने के बाद क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई जा रही है।

ये भी देखें...
सौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में नया मोड़, चार गवाहों को दोबारा बुलाने की मांग खारिज, अभियोजन की बहस फिर शुरू
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed