फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard has killed 32 people in 30 months

Bijnor News: 30 माह में 32 लोगों को मार चुका है गुलदार

Tue, 02 Sep 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 02 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Leopard has killed 32 people in 30 months
बिजनौर। वन विभाग भले ही गुलदार नियंत्रण के दावे कर रहा हो पर हालात डरावने होते जा रहे हैं। पिछले 30 माह में 32 लोग गुलदार के हमले में जान गवां चुके हैं। वहीं घायलों की संख्या 100 का आंकड़ा पार कर चुकी है। पिछले 2 माह में जिले में गुलदार तीन बच्चों की जान ले चुका है। बिजनौर में गुलदार लगातार पकड़े जा रहे हैं। वहीं गुलदार के हमले भी उसी तेजी से बढ़ेे हैं। वन विभाग के पास गुलदार की संख्या का आधिकारिक आंकड़ा तो नहीं है पर जिले में गन्ने के खेतों में इनकी संख्या 500 से ज्यादा होने की संभावना वनाधिकारी जताते हैं। चार साल में 89 गुलदार गन्ने के खेतों से पकड़े जा चुके हैं। वहीं हादसे में मरने वाले गुलदार की संख्या भी 50 से ज्यादा हो चुकी है। लोग अब खेतों पर जाते हुए भी डरने लगे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में गुलदार ने तीन लोगों की जान ली थी। इसके बाद 2021 में दोबारा मौत का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे ज्यादा 2023 में 17 लोगों की जान गुलदार ने ले ली। पिछले चार साल में 32 जान गुलदार के हमलों में जा चुकी है।
विज्ञापन

n मंडावर में गुलदार ने ली थी बच्चे की जान : मंडावर थाना क्षेत्र के गांव कोहरपुर में रहने वाले राजकुमार 30 जून की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खेत पर तुरई तोड़ने के लिए पहुंचा। राजकुमार का सबसे छोटा बेटा दो वर्षीय मयंक अपने बड़े भाई पांच वर्षीय हर्षित और एक अन्य बच्चे छोटू के साथ पहुंच गया। तभी खेत से निकाले गुलदार ने मयंक पर झपट्टा मार दिया था। मयंक की मौत हो गई थी। वही 24 जुलाई को नहटौर क्षेत्र के गांव मंडारी में भी गुलदार ने घर में खेल रही 7 वर्षीय बालिका कनिका को मार डाला था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed