{"_id":"67e1a9ffb677ccfe4502834d","slug":"leopard-dies-after-colliding-with-vehicle-bijnor-news-c-27-1-bij1007-145777-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वाहन से टकराकर गुलदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वाहन से टकराकर गुलदार की मौत
Tue, 25 Mar 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर के गांव चुड़ियाखेड़ा के वाहन की टक्कर से मरा गुलदार। स्रोत वन विभाग
- फोटो : हनुमान पहलवान (बाएं) और संजय पहलवान का हाथ मिलवाते एसपी सिटी।
हल्दौर। गांव चुड़ियाखेड़ा के निकट किसी वाहन से टकराकर गुलदार की मौत हो गई।
बिजनौर-नहटौर मार्ग पर स्थित ग्राम चुड़ियाखेड़ा के निकट रविवार की देर रात एक गुलदार सड़क से गुजरते हुए किसी वाहन से टकरा गया। दुर्घटना में गुलदार की मौत हो गई। सूचना पर एसआई मदनपाल सिंह, चंद्रेश यादव, वन रक्षक संजय सिंह राणा, मोहित कुमार मौके पर पहुंचे। गुलदार के शव को अपने साथ ले गए।
वन दरोगा रुचित चौधरी ने बताया कि गुलदार की उम्र करीब एक वर्ष है। सड़क से गुजरते हुए किसी वाहन की चपेट में आ जाने से उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। वन रेंजर महेश गौतम ने बताया कि गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेज दिया गया है।