फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard caught entered the farmhouse, death

फार्म हाउस में घुसे तेंदुए को पकड़ा, मौत

Sun, 12 Feb 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 12 Feb 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Leopard caught entered the farmhouse, death
शिवाला कलां थाना क्षेत्र के ग्राम मंझौला बिल्लौंच में बसपा प्रत्याशी गौहर इकबाल के फार्म हाउस से पकड़ा गया तेदुआ - फोटो : अमर उजाला
नूरपुर में शिवाला कलां थाने के ग्राम मंझौला में फार्म हाउस में घुसे तेंदुए को साहस दिखाते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गए। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी तेंदुए को उपचार के लिए नूरपुर पशु चिकित्सालय ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब नौ बजे बसपा प्रत्याशी गौहर इकबाल गांव मंझौला बिल्लौंच स्थित अपने फार्म हाउस में बैठकर चुनाव की रणनीति बना रहे थे। इस दौरान जंगल की ओर से एक तेंदुआ उनके फार्म हाउस में घुस आया। फार्म हाउस में तेंदुए को देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बसपा नेता गौहर इकबाल ने समर्थकों के सहयोग से तेंदुए को दबोच लिया । रस्सी से उसके पैर बांधकर अपने घर ले गए। तेंदुआ पकड़े जाने की सूचना पर भीड़ लग गई। 
विज्ञापन

बसपा नेता ने वन विभाग एवं पुलिस को मामले की सूचना दी। करीब 11 बजे वन रक्षक राजेंद्र सिंह, वन दरोगा जेएस मठपाल मौके पर पहुंचे और तेंदुए को एक गाड़ी में रखकर नूरपुर पशु चिकित्सालय ले आए। यहां उपचार के दौरान करीब 12 बजे तेंदुए की मौत हो गई। पशु चिकित्सक निमोनिया के कारण उसकी मौत होने की आशंका जता रहे हैं। चांदपुर रेंजर बाल सिंह रावत ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार तेंदुआ को निमोनिया था। तेंदुए का शव बिजनौर भेजा जा रहा है, जहां चिकित्सकों का एक पैनल उसका पोस्टमार्टम करेगा। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए की मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेदुआ काफी बीमार लग रहा था। मौके पर काफी भीड़ होने के बाद भी वह शांत लेटा रहा। बसपा नेता ने उसे दूघ पिलाने का भी प्रयास किया। गौहर इकबाल ने बताया कि जब वह तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे तो वह कुछ दूर दौड़कर गिर गया।


गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप
मंडावली/अफजलगढ़/कासमपुरगढ़ी। क्षेत्र के गांव राजपुर नवादा और हरेवली के आसपास गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ। शुक्रवार की देर शाम गुलदार ने राजपुर नवादा निवासी सत्तार अहमद के पालतू कुत्ते का अपना निवाला बना लिया। विनीत, कैलाश, भोले, नितिन, राकेश, शिवकुमार ने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाकर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की। उधर, अफजलगढ़ के मोहल्ला जैनुलाबेदीन स्थित नई टंकी के पास खेतों में गुलदार देखे जाने से लोगों में दहशत है। मुहल्ले के शराफत हुसैन ने बताया कि दो दिन से गन्ने के खेत में गुलदार दिखाई दे रहा है। मुहल्लेवासी बादशाह खां, मुजीब, फैसल, दिलशाद, रियासत, सलीम ने वन विभाग से  गुलदार को पकड़ने की मांग की है। उधर, डिप्टी  रेंजर नजाकत हुसैन का कहना है कि कांबिंग की जा रही है। वहीं, कासमपुरगढ़ी के ग्राम सलावतनगर में गुलदार की आमद से ग्रामीणों में दहशत है। डिप्टी रेंजर नजाकत ने टीम के साथ ग्राम में मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। पदचिह्नों को देख कर टीम ने गुलदार की पुष्टि की। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने का सुझाव दिया। ग्रामीण नौशाद परवेंद्र सिंह, फुरकान ने बताया कि गुलदार को गांव के सलाम के खेत में देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed