फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard captured in cage in village Dhansini

Bijnor News: गांव धनसिनी में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

Tue, 02 Dec 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 02 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Leopard captured in cage in village Dhansini
जलालाबाद के धनसिनी में पिंजरे में कैद गुलदार।संवाद
जलालाबाद/नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव धनसिनी में रविवार की रात एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 17 दिन पहले इसी स्थान पर नर गुलदार भी पिंजरे में कैद हुआ था।
विज्ञापन

गांव धनसिनी में सीताराम के खेत में रखे पिंजरे में रविवार की रात करीब तीन वर्षीय मादा गुलदार कैद हो गई। गुलदार पकड़े जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। सूचना पर सामाजिक वानिकी के रेंजर रामकुमार, डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गुलदार को कब्जे में ले लिया। इसी स्थान पर गांव धनसिनी में 13 नवंबर को भी सीताराम के खेत से छह वर्षीय नर गुलदार पिंजरे में कैद हुआ था।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह ने बताया कि पिंजरे में कैद मादा गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। गुलदार की अनुमानित आयु करीब तीन वर्ष है। फिलहाल गुलदार को विभाग की जालपुर नर्सरी ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शावकों के साथ देखे गए थे गुलदार
गांव धनसिनी में दो शावकों के साथ दो गुलदार देखे गए थे। क्षेत्रवासियों ग्राम प्रधान सुरेश रवि, पूर्व प्रधान मो.रिजवान, सीताराम, हितेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह आदि का कहना है कि सूचना पर सामाजिक वानिकी विभाग ने क्षेत्र दौरा कर पिंजरे लगाए थे। दो गुलदार पकड़े गए हैं। क्षेत्र में अन्य गुलदार होने की आशंका है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में और पिंजरे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed