{"_id":"68e410f0fe92dd453c0668c4","slug":"leopard-attacked-goats-in-front-of-shepherds-bijnor-news-c-27-1-bij1007-162099-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चरवाहों के सामने ही गुलदार ने बकरियों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चरवाहों के सामने ही गुलदार ने बकरियों पर किया हमला
Tue, 07 Oct 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
बरुकी (बिजनौर)। ग्राम पहरूवाला में गुलदार ने चरवाहे के सामने ही बकरियों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक बकरी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है।
सोमवार को ग्राम पहरूवाला निवासी इस्लामू तथा आमिल गांव के बाहर बकरी चरा रहे थे। तभी गुलदार ने बकरियों पर हमला कर दिया। गुलदार एक बकरी उठाकर ले जाने लगा तो चरवाहों और अन्य ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। गुलदार ने एक बकरी को छोड़ दूसरी बकरी पर हमला कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण डंडे लेकर दौड़े। तब गुलदार भाग गया। एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पूर्व गुलदार ने गांव के लोकेश कुमार के घर पर बंधे भैंसे पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ने घटना की सूचना वन विभाग को दी।
वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
हल्दौर। शनिवार शाम गांव शफीपुर नंगली में किसान जुल्फकार को खेतों पर गुलदार नजर आया। सूचना पाकर लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। हुकुम सिंह, ऋतिक कुमार, राजेंद्र कुमार आदि ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।